✕

होम / कोर्ट कचहरी / ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए भारतीयों से वसूले 2,700 करोड़ रुपये, आयकर विभाग ने पकड़ा चीनी नेटवर्क

ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए भारतीयों से वसूले 2,700 करोड़ रुपये, आयकर विभाग ने पकड़ा चीनी नेटवर्क

जांच में 1stPe नाम के एक डमी डिजिटल आर्ट प्लेटफॉर्म और कई फर्जी कंपनियों की भूमिका सामने आई है. जुलाई 2023 से अक्टूबर 2026 के बीच इस नेटवर्क के जरिए लेनदेन किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 hours ago

आयकर विभाग ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप्स के जरिए भारतीयों से करीब 2,700 करोड़ रुपये जुटाने वाले कथित अवैध चीनी पेमेंट नेटवर्क का खुलासा किया है. जांच में 1stPe नाम के एक डमी डिजिटल आर्ट प्लेटफॉर्म और कई फर्जी कंपनियों की भूमिका सामने आई है. जुलाई 2023 से अक्टूबर 2026 के बीच इस नेटवर्क के जरिए लेनदेन किया गया. इस दौरान प्लेटफॉर्म ने कमीशन के तौर पर करीब 170 करोड़ रुपये कमाए. वहींं, कार्रवाई के दौरान करीब 6.2 करोड़ रुपये की अघोषित क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई है. इसके अलावा दुबई में दो फ्लैटों का भी पता चला है, जिन्हें खरीदने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के जरिए करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था.

डिजिटल आर्ट प्लेटफॉर्म के नाम पर चल रहा था पेमेंट का खेल

इस पूरे नेटवर्क की जांच के केंद्र में 1stPe नाम का एक कथित डमी डिजिटल आर्ट प्लेटफॉर्म है. इसके सर्वर डेटा की शुरुआती जांच में पता चला कि जुलाई 2023 से अक्टूबर 2026 के बीच करीब 40 महीनों तक इस प्लेटफॉर्म ने चीनी गेमिंग ऐप्स की ओर से लगभग 2,700 करोड़ रुपये इकट्ठा किए. इसके बदले 1stPe ने कमीशन के रूप में करीब 170 करोड़ रुपये की कमाई की.

दरअसल, चीन से जुड़ी गेमिंग कंपनियों के लिए भारतीय खिलाड़ियों से सीधे UPI के जरिए भुगतान लेना मुश्किल था. ऐसे में इस व्यवस्था के तहत 1stPe को पेमेंट मीडिएटर के तौर पर इस्तेमाल किया गया. इसके प्रमोटरों से जुड़े लोगों ने कई शेल कंपनियां यानी कागजी कंपनियां बनाईं. इन कंपनियों ने डिजिटल आर्ट प्रोडक्ट बेचने के नाम पर फर्जी वेबसाइटें तैयार कीं और खुद को वैध कारोबारी दिखाकर पेमेंट मीडिएटर से मर्चेंट आईडी हासिल कर ली.

जब कोई भारतीय खिलाड़ी गेमिंग ऐप में UPI के जरिए पैसा जमा करता था, तो भुगतान की रिक्वेस्ट पहले 1stPe के पास पहुंचती थी. इसके बाद इसे किसी शेल कंपनी की मर्चेंट आईडी के जरिए पेमेंट मीडिएटर तक भेजा जाता था. पेमेंट गेटवे Airpay इस लेनदेन को डिजिटल आर्ट की बिक्री के रूप में दर्ज करता था और रकम संबंधित शेल कंपनी के बैंक खाते में पहुंच जाती थी. इस पूरी प्रक्रिया में 1stPe अपना कमीशन काट लेता था.

बैंक खाते फ्रीज होते ही दूसरी कंपनी से शुरू हो जाता था काम

जांच में सामने आया कि इन कंपनियों का डिजिटल आर्ट कारोबार से वास्तविक संबंध नहीं था. इनका इस्तेमाल गेमिंग ऐप्स से आने वाली रकम इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा था. जांच एजेंसियों की नजर से बचने के लिए लेनदेन को एक खाते में जमा करने के बजाय कई कंपनियों के बैंक खातों में बांट दिया जाता था.

नेटवर्क संचालित करने वाले लोग बैंक या पेमेंट मीडिएटर की ओर से किसी खाते को संदिग्ध गतिविधियों के कारण फ्रीज किए जाने पर तुरंत दूसरी कंपनी के जरिए भुगतान का काम शुरू कर देते थे. इसके लिए नई शेल कंपनियां बनाई जाती थीं. इनमें नाममात्र के निदेशक नियुक्त किए जाते थे और वर्चुअल ऑफिस के पते के साथ नई डमी वेबसाइट तैयार कर मर्चेंट आईडी हासिल की जाती थी. इस तरह एक कंपनी का खाता बंद होने के बावजूद पेमेंट नेटवर्क का संचालन जारी रहता था.

सर्वर से मिले 113 क्लाइंट लॉगिन, 'होप' का भी कनेक्शन

आयकर विभाग को 1stPe के सर्वर डेटा की जांच में चीनी गेमिंग ऐप्स से जुड़े 113 क्लाइंट लॉगिन मिले हैं. इनमें KumarPay, BuddyPay, RummyPepper, BlueBerryRummy, Zoomnakki, DeepRummy और Xxv918 जैसे नाम शामिल हैं.

जांच में यह भी सामने आया कि KumarPay, Xxv918 और RummyPepper एक ही कॉमन पेरेंट लॉगिन के तहत काम कर रहे थे. इस मुख्य लॉगिन का नाम 'Hope' बताया गया है. इसके अलावा सर्वर डेटा में KingGameRummy, WildBearRummy, VistonGame, LuckyStar और 1Win जैसे अन्य गेमिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के नाम भी मिले हैं.

आयकर विभाग की जांच में इन कंपनियों के पीछे मौजूद वास्तविक लोगों की पहचान से जुड़े सुराग भी मिले हैं. अधिकारियों ने कथित तौर पर अवैध तरीके से जुटाई गई रकम, क्रिप्टोकरेंसी और विदेश में संपत्ति खरीदने के लिए इस्तेमाल किए गए नेटवर्क की पड़ताल शुरू की है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

04-November-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

02-November-2026

DHFL भ्रष्टाचार मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CBI का आरोप है कि DHFL को यस बैंक से वित्तीय मदद मिलने के बदले राणा कपूर के परिवार से जुड़ी कंपनी को 900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था.

29-October-2026

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

25-September-2026

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026


बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लौटी रफ्तार, नवंबर में 56.3 पर पहुंचा भारत का कंपोजिट PMI

HSBC फ्लैश इंडिया कंपोजिट PMI अक्टूबर के 56.2 से बढ़कर नवंबर में 56.3 पर पहुंच गया. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नए ऑर्डर और उत्पादन बढ़ने से निजी क्षेत्र की गतिविधियों को मजबूती मिली, जबकि सर्विस सेक्टर की रफ्तार कुछ धीमी रही.

7 minutes ago

बिसलेरी ने FSSAI की अभियोजन कार्रवाई को दी चुनौती, गोवा प्लांट के पानी के नमूनों की जांच पर उठाए सवाल

कंपनी का दावा है कि सितंबर 2025 में लिए गए छह नमूनों में से पांच तय मानकों पर खरे उतरे थे. स्वतंत्र प्रयोगशाला की जांच में भी ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया था.

18 minutes ago

ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए भारतीयों से वसूले 2,700 करोड़ रुपये, आयकर विभाग ने पकड़ा चीनी नेटवर्क

जांच में 1stPe नाम के एक डमी डिजिटल आर्ट प्लेटफॉर्म और कई फर्जी कंपनियों की भूमिका सामने आई है. जुलाई 2023 से अक्टूबर 2026 के बीच इस नेटवर्क के जरिए लेनदेन किया गया.

2 hours ago

फूड लिंक F&B होल्डिंग्स का IPO 26 नवंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 181-191 रुपये तय; 361 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

कंपनी द्वारा IPO में जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नए रेस्टोरेंट, बैंक्वेट और सेंट्रलाइज्ड किचन खोलने के साथ कर्ज चुकाने में किया जाएगा.

3 hours ago

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को मिला 1,750 मेगावाट बिजली आपूर्ति का ठेका, 25 साल का होगा समझौता

पश्चिम बंगाल की बिजली वितरण कंपनी WBSEDCL ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी को यह ठेका दिया है. समझौते में 750 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता का विकल्प भी शामिल है, जिससे कुल बिजली आपूर्ति 2,500 मेगावाट तक पहुंच सकती है.

1 day ago