होम / कोर्ट कचहरी / कोरोना वैक्सीन का डर कहीं खाली न करवा दे आपकी जेब, ऐसे जाल में फंसा रहे क्रिमिनल!

कोरोना वैक्सीन का डर कहीं खाली न करवा दे आपकी जेब, ऐसे जाल में फंसा रहे क्रिमिनल!

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की बात हाल ही में सामने आई है. ब्रिटिश फार्मा कंपनी ने दुष्प्रभाव की बात स्वीकार की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जब से कोरोना वायरस वैक्सीन (Corona Vaccine) के साइड इफेक्ट्स की बात सामने आई है, तब से लोगों में डर का माहौल है. ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने हाल ही में अदालत के समक्ष स्वीकार किया था कि उसकी COVID-19 वैक्सीन से हार्ट अटैक, खून का थक्का जमने और थ्रॉम्बोसिस थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम जैसे दुष्परिणाम हो सकते हैं. भारत में भी इसी फ़ॉर्मूले पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोवीशील्ड (Covishield) तैयार की थी. अधिकांश लोगों को यही वैक्सीन लगी है. इसलिए वे आशंकित हैं कि कहीं उन्हें कुछ न हो जाए. लोगों की यही आशंका और डर अपराधियों के लिए हथियार बन गया है.  

निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स का डर दिखाकर उनकी निजी जानकारी चुराई जा रही है. पुलिस ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा है कि अनजान नंबरों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें. दरअसल, अपराधी कोरोना वैक्सीन के बारे में कॉल करके  आधार नंबर, बैंक डिटेल जैसी निजी जानकारियां हासिल करने की कोशिश में हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बाकायदा ऐसा हो चुका है. 

खुद को बता रहे स्वास्थ्य विभाग से
रिपोर्ट में बताया गया है कि कोलकाता के कई लोगों को अनजान नंबरों से फोन आए. कॉल करने वाले ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताते हुए वैक्सीन से जुड़े कई सवाल भी पूछे. मसलन, आपने वैक्सीन लगवाई है या नहीं ली? अगर हां, तो कौनसी वैक्सीन लगवाई है? कई लोगों को रिकार्डेड वॉयस वाले IVRS यानी इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम कॉल भी आ रहे हैं, जिसमें टीकाकरण से जुड़ी जानकारी मांगी जा रही है. कोलकाता पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल का जवाब न दें.

बटन दबाते ही Phone फ्रीज
कोलकाता पुलिस के एक साइबर सेल अधिकारी के अनुसार, रिकॉर्डेड वॉयस कॉल में पहले पूछा जाता है कि आपने कोरोना वैक्सीन लगवाई है या नहीं. अगर व्यक्ति हां में उत्तर देता है, तो उसे एक बटन दबाने के लिए कहा जाता है. आमतौर पर 1 कोविशील्ड और 2 कोवैक्सीन के लिए होता है. ऐसा करते ही संबंधित व्यक्ति का फोन फ्रीज हो जाता है और कुछ घंटों के लिए नेटवर्क चले जाते हैं. साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा व्यक्ति के फोन पर नियंत्रण हासिल कर निजी जानकारी चुराने के लिए किया जा रहा है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि अभी तक इस तरह से किसी के साथ कोई आर्थिक धोखाधड़ी नहीं हुई है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

57 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago