होम / टेक / Google भी मना रहा दिवाली, सर्च बार में जलाएं दीये, रंगोली और मिठाई का भी लें आनंद!
Google भी मना रहा दिवाली, सर्च बार में जलाएं दीये, रंगोली और मिठाई का भी लें आनंद!
Google ने भी आपकी दिवाली को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. गूगल ने यूजर्स के लिए सीक्रेट दिवाली गेम लॉन्च किए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
देशभर में आज यानी 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोग दिवाली मना रहे हैं. ऐसे में इस दिवाली को खास बनाने के लिए सर्च इंजन गूगल (Google) ने भी पूरी तैयारी कर ली है. दरअसल, गूगल ने यूजर्स के लिए सीक्रेट दिवाली गेम लॉन्च किए हैं. इन खेलों से यूजर्स को दिवाली मनाने का बहुत ही मजेदार एक्सपीरियंस मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इन खेलों में आपके लिए क्या खास है?
मिलेगा वर्चुअल दीये, रंगोली और मिठाई
गूगल ने इस बार दिवाली पर एनिमेटेड डूडल की बजाय बिलकुल नया तरीका अपनाया है. दिवाली के मौके पर गूगल सर्च पर तीन गेम उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसमें आप डिजिटल दीये जला सकते हैं, रंगोली बना सकते हैं और डिजिटल स्वीट्स का मजा ले सकते हैं. यह सब कुछ एक क्लिक में आपके स्क्रीन पर होता है.
वर्चुअल दीये जलाकर अपनी स्क्रीन को करें रौशन
1. आपको सबसे पहले गूगल के होम पेज पर विजिट करना है.
2. अब आपको गूगल के सर्च बार पर Diwali सर्च करना है. अब आपको चमकते दीये का आइकन पर क्लिक करना है. यह सर्च बार के ठीक नीचे ही आपको दिखाई देगा.
3. अब जैसे ही एक बार आप इस पर क्लिक करेंगे और अपने कर्सर को रिप्लेस करेंगे तो दीये को स्क्रीन पर कहीं भी प्लेस कर सकते हैं. इसके साथ ही कंप्यूटर की स्क्रीन थोड़ा सा डिम हो जाती हैं और स्क्रीन पर 8 और दीए दिखाई देते हैं.
4. यूजर्स एक दीये से दूसरे अन्य दीयो को जला पाएंगे. जैसे ही सारे दीये जलते हैं तो स्क्रीन पर सितारे चमकने लगते हैं और होम स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ जाती है.
ऐसे बनाएं रंगोली
गूगल सर्च बार पर आपको Rangoli टाइप करना है. अब आपको स्क्रीन पर नीचे की ओर एक पॉप-अप बटन पर क्लिक करना है. जैसे ही आप रंगोली पर क्लिक करते हैं तो रंगोली का डिजाइन धीरे-धीरे भव्य होता रहता है. जैसे ही रंगोली पूरी होती है तो स्क्रीन पर तारे चमकने लगते हैं.
डिजिटल मिठाई का भी मिलेगा आनंद
गूगल सर्च पर आपको Diwali Sweets लिखना है. स्क्रीन के बॉटम पर आपको पॉप-अप बटन पर क्लिक करना है. अब आपको स्क्रीन पर देसी मिठाइयां दिखनी शुरू हो जाएंगे. जैसे ही आप माउस के बटन प्रेस करेंगे पूरी स्क्रीन मिठाइयों से भर जाएगी.
टैग्स