होम / टेक / व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 53 minutes ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने भारत में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए बिल भुगतान की नई सुविधा शुरू कर दी है. अब यूजर इस मैसेजिंग ऐप के जरिए बिजली, गैस और पानी जैसे यूटिलिटी बिलों के साथ-साथ बीमा, फास्टैग, क्रेडिट कार्ड और लोन के बिल का भी भुगतान कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी भारत कनेक्ट नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है.

30 श्रेणियों में 22,722 बिलर की सुविधा

व्हाट्सऐप की नई सेवा के तहत यूजर 30 अलग-अलग श्रेणियों में बिलों का भुगतान कर सकेंगे. इनमें बिजली, गैस, पानी, फास्टैग, बीमा, क्रेडिट कार्ड और लोन भुगतान जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं. कंपनी ने कहा है कि इस सुविधा के जरिए 22,722 बिलर के बिल चुकाए जा सकेंगे.

यूजर अपने बिल का ऑनलाइन भुगतान UPI, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे माध्यमों से कर सकेंगे. कंपनी ने बताया कि यह सेवा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है और आने वाले सप्ताहों में इसे आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा.

भारत में व्हाट्सऐपका बड़ा यूजर बेस

व्हाट्सऐप के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है और देश में 85 करोड़ से अधिक लोग इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं. बिल भुगतान सुविधा की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब कंपनी भारत में अपने डिजिटल भुगतान कारोबार का विस्तार कर रही है. व्हाट्सऐप पहले से ही यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए भुगतान सेवाएं उपलब्ध करा रहा है.

मेटा इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास ने कहा कि व्हाट्सऐप पहले से ही लाखों भारतीयों के लिए परिवार और दोस्तों से जुड़े रहने, नागरिक सेवाओं का इस्तेमाल करने और मेट्रो टिकट से लेकर बीमा तक खरीदने का माध्यम बन चुका है. उन्होंने कहा कि बिल भुगतान की सुविधा के जरिए कंपनी यूजर के लिए रोजमर्रा के भुगतान को और आसान बनाना चाहती है.

जुलाई में व्हाट्सऐप पे के लेन-देन दोगुने से ज्यादा

व्हाट्सऐप के भुगतान कारोबार में भी हाल के महीनों में तेजी देखी गई है. जुलाई में व्हाट्सऐप पे के जरिए 12,957.07 करोड़ रुपये मूल्य के 16.78 करोड़ लेन-देन हुए. यह पिछले साल जुलाई के मुकाबले दोगुने से अधिक है. लेन-देन के मूल्य के आधार पर व्हाट्सऐप जुलाई में देश का आठवां सबसे बड़ा UPI ऐप रहा.

जुलाई 2025 में व्हाट्सऐप पे के जरिए 5,412.58 करोड़ रुपये के 7.46 करोड़ लेन-देन हुए थे और तब यह 11वां सबसे बड़ा UPI ऐप था. दिसंबर 2025 में पहली बार व्हाट्सऐप पे पर मासिक लेन-देन की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंची थी.

व्हाट्सऐप के भुगतान कारोबार में यह तेजी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा दिसंबर 2024 में व्हाट्सऐप पे पर नए यूजर जोड़ने से जुड़ी पाबंदियां हटाए जाने के बाद आई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

1 day ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

23-July-2026

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स 76,153 के नीचे, निफ्टी भी कमजोर; 23 शेयरों में गिरावट, आज इन स्टॉक्स पर फोकस

गुरुवार को सेंसेक्स 417.49 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 76,152.86 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 41 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 23,873.45 के स्तर पर रहा.

1 hour ago

सेबी का CAS पर बड़ा फैसला, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत के नियम बदलने की तैयारी

## क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की कीमत और सामान्य कारोबार के भाव में अंतर पर बाजार प्रतिभागियों की चिंता के बाद सेबी ला सकता है नई व्यवस्था

47 minutes ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

53 minutes ago

जनसांख्यिकीय लाभांश से बोझ तक: भारत की सबसे बड़ी ताकत कैसे बन सकती है सबसे बड़ी देनदारी

जनसांख्यिकीय संपत्तियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन उनका मूल्य तेजी से और हर दिन घट रहा है.

15 hours ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

14 hours ago