होम / कोर्ट कचहरी / बाबा सिद्दीकी के बाद क्या कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हैं बिश्नोई गैंग के निशाने पर?

बाबा सिद्दीकी के बाद क्या कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हैं बिश्नोई गैंग के निशाने पर?

बताया जा रहा है कि सलमान खान के करीबी NCP लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कई नेता और सेलेब्रिटी भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाल ही जब मुनव्वर दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में गए थे, तो उनके पीछे-पीछे बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स भी वहां पहुंच गए थे. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए. बता दें कि बिश्नोई गैंग ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि जो सलमान का दोस्त वो हमारा दुश्मन.

दहशत में हैं सभी 
NCP लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान से जुड़े लोगों में डर का माहौल है. इस बीच, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिटलिस्ट में सलमान खान के अलावा मुनव्वर फारूकी सहित कई नेता और सेलेब्रिटी का नाम भी हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सितंबर में इस गैंग ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को निशाना बनाने की कोशिश की थी. मुनव्वर इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से दिल्ली गए थे. वह जिस फ्लाइट में थे, उसमें लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स भी मौजूद थे. 

एक ही होटल में थे ठहरे
दोनों शूटर्स ने दक्षिणी दिल्ली के उसी होटल में एक कमरा बुक कराया था, जिसमें मुनव्वर भी रुके थे. दरअसल, दिल्ली पुलिस टीम बिजनेसमैन के मर्डर के सिलसिले में उन शूटर्स की पहले से तलाश में थी. दिल्ली पुलिस टीम को जब खबर लगी कि शूटर्स उस होटल में हैं, तो वहां रेड डाली गई. दरअसल, मुनव्वर फारूकी को पहले धमकी मिल चुकी थी. मुनव्वर बिग बॉस 17 के विनर रहे हैं, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago