✕

होम / बिजनेस / इस बार दिवाली हुई महंगी, खील, खिलौने, फूल से लेकर मिठाई के भी बढ़े दाम

इस बार दिवाली हुई महंगी, खील, खिलौने, फूल से लेकर मिठाई के भी बढ़े दाम

इस दिवाली काफी चीजें पिछले साल के मुकाबले महंगी हो गई हैं. दिवाली पर पूजा में इस्तेमाल होने वाली ऐसी कई चीजे हैं जो 200 प्रतिशत तक महंगी हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस बार की दिवाली लोगों के लिए काफी महंगी हो गई है. दरअसल, कई इस बार चीजों की कीमत काफी बढ़ गई है. दिवाली की पूजा में इस्तेमाल होने वाले खील खिलौने से लेकर दीये, मिठाई और फूल माला तक की कीमत पिछले साल के मुकाबले कई गुना बढ़ गई है. कुछ चीजों की कीमत तो 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है, यानी पिछले साल के मुकाबले दोगुनी कीमत से ज्यादा पर मिल रही हैं. खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि थोक बाजार से चीजें महंगी मिल रही हैं. ऐसे में वे भी चीजों को महंगी बेचने पर मजबूर हैं. 

खील खिलौने की कीमत 50 प्रतिशत तक बढ़ी
दिवाली पर खील और खिलौने वाली मिठाई का विशेष महत्व होता है. शाम को पूजा के समय इन चीजों को भी शामिल किया जाता है. इस बार इनकी कीमत ने भी लोगों के होश उड़ा दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी कीमत में भी 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. खुदरा बाजार में खील और खिलौने, दोनों 50 रुपये पाव (250 ग्राम) मिल रहे हैं. पिछले साल इसकी कीमत 25 से 30 रुपये पाव थी.

दीये की कीमत भी बढ़ी
दिवाली पर दीये जलाकर लोग अपने घरों को रौशन करते हैं, ऐसे में इस बार इनकी कीमत भी 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है. पिछले मिट्टी के छोटे वाले दीये 10 रुपये के 15 मिल रहे थे, लेकिन इस बार ये 10 रुपये के 10 मिल रहे हैं. वहीं, बड़े दिये की कीमत भी 10 रुपये से 15 रुपये के बीच है.
  
फूल लड़ी की कीमत दोगुनी से ज्यादा
दिवाली पर पूजा से लेकर सजावट तक में गेंदे के फूलों की लड़ी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है. इस बार यह सबसे ज्यादा महंगी नजर आ रही है. करीब ढाई से तीन फुट लंबी लड़ी की कीमत इस बार 50 से 60 रुपये है. पिछले साल यह 20 रुपये में मिल रही थी. ऐसे में देखा जाए तो लोगों की इस बार की दिवाली 200 प्रतिशत तक महंगी हो गई है.

मिठाई और तेल की कीमतों में भी दिखी उछाल
इस दिवाली मिठाई ने भी दिल थोड़ा खट्टा कर दिया है. मिठाई की कीमत में पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत तक की तेजी आई है. पिछले साथ छेना मिठाई की कीमत 400 से 450 रुपये किलो थी, लेकिन इस बार यह 550 रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में छेना मिठाई 20 से 40 प्रतिशत तक महंगी हो गई है. वहीं, खुदरा बाजार में इसकी कीमत 160 से 180 रुपये किलो तक हो गई है. पिछले इसकी कीमत 100 से 120 रुपये प्रति लीटर थी. ऐसे में देखा जाए तो इस बार सरसों का तेल 50 से 60 फीसदी महंगा हो गया है. बता दें, यह कीमतें खुदरा बाजार के अनुसार हैं, ऐसे में अलग-अलग शहरों और वहां की स्थानीय मार्केट के अनुसार इनकी कीमत में बदलाव हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

8 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago