होम / कोर्ट कचहरी / पूर्व मुख्यमंत्री के घर शेयरों को लेकर महाभारत, बहन के खिलाफ भाई पहुंचा अदालत

पूर्व मुख्यमंत्री के घर शेयरों को लेकर महाभारत, बहन के खिलाफ भाई पहुंचा अदालत

बहन और भाई के बीच संपत्ति ‘सरस्वती पावर एंड इंडस्ट्रीज’ के शेयरों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि भाई ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक पूर्व मुख्यमंत्री के घर शेयरों को लेकर महाभारत हो रही है. बात इतनी बढ़ गई है कि मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल(NCLT) तक पहुंच गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के पूर्व CM और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने अपनी बहन वाईएस शर्मिला पर आरोप लगाया है कि शर्मिला ने ‘सरस्वती पावर एंड इंडस्ट्रीज’ के शेयर अपने और उनकी मां विजयम्मा के नाम पर अवैध रूप से स्थानांतरित किए हैं. जगनमोहन का दावा है कि सरस्वती पावर एंड इंडस्ट्रीज का स्वामित्व उनके और उनकी पत्नी भारती के पास है. अब भाई-बहन की इस लड़ाई के कानूनी रूप ले लिया है. 

अगले महीने होगी सुनवाई
NCLT की हैदराबाद पीठ ने मामले की सुनवाईके लिए नवंबर की तारीख तय की है. अपनी याचिका में वाईएसआरसीपी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बहन शर्मिला के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे. जिसमें उन्होंने कहा था कि प्यार और स्नेह के कारण वह अपने और अपनी पत्नी के शेयरों को उपहार स्वरूप अपनी अलग हो चुकी बहन को हस्तांतरित कर देंगे, जो प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कुर्की सहित कुछ संपत्तियों के संबंध में लंबित मामलों के अधीन होगा. हालांकि, बाद में उन्होंने समझौता रद्द करने की इच्छा जताई. पूर्व CM  ने कहा कि यह कोई रहस्य नहीं है कि अब हमारे बीच अच्छे संबंध नहीं हैं और इस बदली हुई स्थिति को देखते हुए मैं समझौता ज्ञापन में जताई अपनी मूल इच्छा पर अमल करने का इरादा नहीं रखता हूं.

बहन पर लगाये ये आरोप
वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने आगे कहा कि उनके पिता, पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी द्वारा अर्जित संपत्ति और पैतृक संपत्तियों को परिवार के सदस्यों के बीच बांटा गया था. शर्मिला ने अपने भाई की भलाई की परवाह किए बिना कई ऐसे कार्य किए, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई झूठे बयान भी दिए. गौरतलब है कि अपने भाई के साथ मतभेदों के चलते शर्मिला इस साल की शुरुआत में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई थीं. उन्हें पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. शर्मिला ने मई में हुए लोकसभा चुनाव में कडपा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गईं. 51 वर्षीय शर्मिला अपने भाई जगन से एक साल की छोटी हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

35 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago