✕

होम / बिजनेस / SEBI ने अनिल अंबानी की 6 कंपनियों को भेजा 154.50 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

SEBI ने अनिल अंबानी की 6 कंपनियों को भेजा 154.50 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

SEBI ने अनिल अंबानी की छह कंपनियों को नोटिस देकर 154.50 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है. कंपनियों को ये भुगतान 15 दिन के अंदर करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. दरअसल, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अनिल अंबानी को एक बार फिर बड़ा झटका दे दिया है. सेबी ने अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस की प्रवर्तक सहित छह कंपनियों को नोटिस देकर 154.50 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है. यह नोटिस कंपनी को पैसों की हेराफेरी को लेकर दिया गया है. 

भुगतान न करने पर संपत्ति और बैंक खाते कुर्क करने की चेतावनी
सेबी ने इन इकाइयों को 15 दिन के भीतर भुगतान करने को कहा है. ऐसा करने में विफल रहने पर संपत्ति और बैंक खाते कुर्क करने की चेतावनी दी है. बता दें, जिन इकाइयों को नोटिस भेजे गये हैं, उनमें क्रेस्ट लॉजिस्टिक्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लि. (अब सीएलई प्राइवेट लि.), रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज प्राइवेट लि., रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट लि., रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लि., रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लि. और रिलायंस क्लीनजेन लि. शामिल हैं. सेबी ने इन इकाइयों को पिछला जुर्माना देने में विफल रहने के बाद ये मांग नोटिस भेजा है.

हर कंपनी को करना होगा 25.75 करोड़ का भुगतान
सेबा ने छह अलग-अलग नोटिस में इन कंपनियों में प्रत्येक को 25.75 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. इसमें ब्याज और वसूली लागत शामिल है. सेबी बकाया भुगतान नहीं करने की स्थिति में इन कंपनियों की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क कर और उसे बेचकर राशि की वसूली करेगा. इसके अलावा उनके बैंक खातों को भी कुर्क किया जाएगा.

इसलिए भेजा गया है नोटिस
सेबी ने इस साल अगस्त में कंपनी से धन के हेराफेरी को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी, रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों सहित 24 अन्य इकाइयों को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था. सेबी ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. साथ ही उन पर पांच साल के लिए किसी भी सूचीबद्ध कंपनी या बाजार नियामक के साथ पंजीकृत मध्यस्थों में निदेशक या प्रबंधन स्तर पर प्रमुख पद लेने पर रोक लगा दी.

इसे भी पढ़ें-Google भी मना रहा दिवाली, सर्च बार में जलाएं दीये, रंगोली और मिठाई का भी लें आनंद!

कंपनी 6 महीने के लिए हुई थी बैन
सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस को छह महीने के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया और उस पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. सेबी ने 222 पृष्ठ के अंतिम आदेश में कहा कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के प्रबंधन स्तर के प्रमुख कर्मचारियों की मदद से राशि की हेराफेरी की है. इस रकम को इस रूप से दिखाया गया कि उनसे जुड़ी इकाइयों ने कंपनी से कर्ज लिया है. हालांकि, आरएचएफएल के निदेशक मंडल ने इस तरह की कर्ज गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे और नियमित रूप से कंपनी की समीक्षा की थी, लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन आदेशों को नजरअंदाज किया.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस