होम / बिजनेस / Ixigo का AI ट्रैवल में बड़ा कदम, ‘तारा’ AI असिस्टेंट करेगा ट्रैवल प्लानिंग से रिफंड तक मदद

Ixigo का AI ट्रैवल में बड़ा कदम, ‘तारा’ AI असिस्टेंट करेगा ट्रैवल प्लानिंग से रिफंड तक मदद

Ixigo का नया AI असिस्टेंट “तारा” यूजर की ट्रैवल हिस्ट्री, पसंद, फैमिली कॉन्टेक्स्ट और पुराने बुकिंग पैटर्न को समझकर पर्सनलाइज्ड सुझाव भी देगा.

रितु राणा 4 months ago

भारत की प्रमुख ट्रैवल टेक कंपनी Ixigo ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अपने नए प्लेटफॉर्म “Ixigo Next” की घोषणा की है. कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ एक ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि यात्रियों को भरोसा, सुविधा और रियल टाइम सहायता देने वाला स्मार्ट ट्रैवल इकोसिस्टम होगा.

लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी के को-फाउंडर रजनीश कुमार ने कहा कि यात्रा केवल टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसके पीछे भावनाएं जुड़ी होती हैं. चाहे परिवार के साथ छुट्टियां हों, हनीमून, परीक्षा देने जा रहा छात्र या लंबे समय बाद घर लौटता कोई सदस्य, हर सफर अपने साथ भावनात्मक जुड़ाव लेकर आता है. ऐसे में यात्रियों को सिर्फ सस्ती टिकट नहीं, बल्कि भरोसेमंद सहायता और मानसिक शांति की जरूरत होती है.

2012 से AI और मशीन लर्निंग पर काम

कंपनी के मुताबिक, Ixigo ने 2012 में ही मशीन लर्निंग और AI पर काम शुरू कर दिया था, जब यह तकनीक शुरुआती दौर में थी. ट्रैवल इंडस्ट्री की जटिल समस्याओं को हल करने, अनिश्चितताओं को कम करने और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए कंपनी लगातार AI आधारित सिस्टम विकसित कर रही है.

क्या है “Ixigo Next”?

Rajnish Kumar ने कहा कि दुनिया इस समय AI क्रांति के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है और यह तकनीक सॉफ्टवेयर की प्रकृति को पूरी तरह बदल रही है. उनके मुताबिक, AI अब केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह योजना बना सकता है, निर्णय ले सकता है और कई काम अपने आप कर सकता है.

कंपनी के अनुसार “Ixigo Next” चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है:

1. इंटेलिजेंट वॉइस मॉडल
2. यूजर बिहेवियर और ट्रैवल डेटा
3. रियल टाइम सप्लाई और बुकिंग डेटा
4. कंपनी का खुद का AI इंटेलिजेंस लेयर

“तारा” बनेगा स्मार्ट ट्रैवल साथी

Ixigo ने अपने नए मल्टीमॉडल AI असिस्टेंट “तारा” को ऐप का कन्वर्सेशन कोर बनाया है. यूजर्स हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश में वॉइस, टेक्स्ट या टैप के जरिए तारा से बातचीत कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसमें कई अन्य भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा.

रजनीश ने बिजनेस वर्ल्ड हिंदी से बातचीत में बताया कि तारा केवल सामान्य सर्च तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जटिल और इंटेंट आधारित ट्रैवल रिक्वेस्ट को भी समझ सकेगा. उदाहरण के तौर पर कोई यूजर पूछ सकता है,  “मुझे दुबई में ऐसा होटल दिखाओ जहां इन्फिनिटी पूल हो और बुर्ज खलीफा का व्यू मिलता हो.” AI सिस्टम यूजर की जरूरत को समझते हुए उसी के अनुसार सुझाव देगा. इसके अलावा यह AI असिस्टेंट यूजर की ट्रैवल हिस्ट्री, पसंद, फैमिली कॉन्टेक्स्ट और पुराने बुकिंग पैटर्न को समझकर पर्सनलाइज्ड सुझाव भी देगा. उन्होंने बताया कि तारा अभी केवल हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश भाषा को समझने में सक्षम हैं, लेकिन आगे चलकर इसमें और भी क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ा जाएगा.

यात्रा के दौरान भी मिलेगा रियल टाइम सपोर्ट

कंपनी के अनुसार तारा केवल यात्रा की योजना बनाने तक सीमित नहीं रहेगा. यह फ्लाइट शेड्यूल मॉनिटर करेगा, कैंसिलेशन और रिफंड मैनेज करेगा, साथ ही मौसम, टर्मिनल, गेट और अन्य जरूरी ट्रैवल अपडेट रियल टाइम में देगा.

AI सिस्टम एयरपोर्ट लाउंज, वैकल्पिक रूट और दूसरी ट्रैवल सुविधाओं के सुझाव भी देगा, जिससे यात्रियों को अधिक सहज अनुभव मिल सके. कंपनी का कहना है कि नया AI सिस्टम यात्रियों की पसंद, सर्च हिस्ट्री और यात्रा पैटर्न को समझकर हाइपर-पर्सनलाइज्ड अनुभव तैयार करेगा.

“ट्रिप मोड” देगा हर चरण में सहायता

Ixigo ने अपने नए ऐप में “ट्रिप मोड” फीचर भी जोड़ा है. यह एक बिल्ट-इन ट्रैवल साथी की तरह काम करेगा, जिसमें बोर्डिंग पास, गेट डिटेल्स, बैगेज बेल्ट अपडेट और अन्य रियल टाइम अलर्ट एक ही स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे. यह फीचर यात्रा के हर चरण में यूजर की मदद करेगा. इसमें एयरपोर्ट के लिए सही समय पर निकलने के सुझाव, ट्रैफिक अपडेट और यात्रा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल होगी.

AI एजेंट संभालेंगे कई जरूरी काम

कंपनी ने “एजेंटिक ट्रैवल फ्लो” की भी शुरुआत की है. इसके तहत AI एजेंट बैकग्राउंड में कई जरूरी ट्रैवल टास्क अपने आप पूरा करेगा. AI एजेंट सीधे व्हाट्सऐप पर बोर्डिंग पास भेज सकेगा, Apple Wallet, और Google Wallet में सेव करने का विकल्प देगा और डिजीयात्रा इंटीग्रेशन के जरिए एयरपोर्ट अनुभव को आसान बनाएगा.

अगर फ्लाइट में देरी, बदलाव या कैंसिलेशन होता है, तो AI एजेंट तुरंत यूजर को अलर्ट करेगा और जरूरत पड़ने पर रिफंड प्रक्रिया भी मैनेज करेगा. कंपनी ने स्पष्ट किया कि इन फीचर्स में यूजर की अनुमति और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

“कंपनियों को खुद को खुद ही डिसरप्ट करना होगा”

रजनीश ने बताया कि केवल AI फीचर जोड़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी कंपनी को AI-फ्रेंडली बनाना जरूरी है. इसके लिए Ixigo ने अलग टीम तैयार की है, जो कंपनी के डेटा, सिस्टम और वर्कफ्लो को AI-रीडेबल बना रही है. उन्होंने कहा, “अगर कंपनियां समय रहते खुद को नहीं बदलतीं, तो कोई नई और तेज कंपनी उन्हें पीछे छोड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि कंपनियां खुद को खुद ही डिसरप्ट करें.” उन्होंने यह भी कहा कि AI के दौर में केवल प्रोडक्ट नहीं, बल्कि पूरी संगठनात्मक संरचना को बदलना जरूरी हो गया है.

ट्रैवल सेक्टर में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

Ixigo का दावा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर लाखों यूजर्स की 4.8+ रेटिंग है और बड़ी संख्या में यात्री रिफंड प्रोटेक्शन जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. कंपनी के अनुसार औसतन 3 घंटे के भीतर रिफंड प्रोसेस किया जाता है.

AI आधारित ट्रैवल प्लेटफॉर्म आने वाले वर्षों में ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, तेज और व्यक्तिगत सेवाएं देंगे. ऐसे में Ixigo का यह कदम भारतीय ट्रैवल टेक सेक्टर में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago