होम / टेक / Google Pay दे रहा यूजर्स को पैसे कमाने का मौका, जानिए कैसे?

Google Pay दे रहा यूजर्स को पैसे कमाने का मौका, जानिए कैसे?

गूगल पे (Google Pay) ने दिवाली पर यूजर्स के लिए खास कैशबैक ऑफर लॉन्च किया है. इस कैंपेन के तहत गूगल पे यूजर्स 1001 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली के अवसर पर जहां एक ओर ई कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग अलग ऑफर पेश कर रही हैं. वहीं, अब डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) ने भी अपने यूजर्स की दिवाली को खास बनाने के लिए कैशबैक ऑफर लॉन्च कर दिया है. इसके तहत कंपनी यूजर्स को 1001 रुपये तक का कैशबैक ऑफर कर रही है. तो चलिए जानते हैं आप इस कैशबैक ऑफर का लाभ कैसे ले सकते हैं? 

हर ट्रांजैक्शन के बाद कलेक्ट करने होंगे लड्डू
गूगल पे की ऑफिशियल साइट के अनुसार दिवाली कैंपेन के जरिए यूजर्स 1,001 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं. यूजर्स को 51 रुपये से 1,001 रुपये की रेंज में कैशबैक मिलेगा. इसके लिए यूजर्स कम से कम छह लड्डू कलेक्ट करने होंगे. यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा ट्रांजैक्शन करके छह तरह के लड्डू कलेक्ट करने होंगे. इसके साथ ही यूजर्स अपने दोस्तों या परिवार वालों से लड्डू के लिए रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं. इस कैंपेन के लिए यूजर्स को क्वालिफाई करने के लिए 7 नवंबर तक का वक्त होगा.

ऐसे मिलेंगे लड्डू
1. सबसे पहले गूगल पे से स्कैन और मर्चेंट को यूपीआई पेमेंट करने पर (कम से कम 100 रुपये) आपको लड्डू मिलेगा. 
2. मोबाइल रिचार्ज या पोस्टपेड बिल पेमेंट (कम से कम 100 रुपये) पर भी लड्डू मिलेगा. 
3. क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट (कम से कम 3,000 रुपये) करने के बाद आपको लड्डू मिलेगा.
4. गिफ्ट कार्ड खरीदने पर (कम से कम 200 रुपये) पर भी लड्डू प्राप्त होगा.
5. सभी ट्रांजैक्शन यूपीआई के जरिए होनी आवश्यक हैं.

फैमिली मैंबर्स या दोस्तों से भी कलेक्ट कर सकते हैं एक बोनस लड्डू
इसके साथ ही, गूगल पे यूजर्स अपने दोस्त या फिर फैमिली मैंबर से एक बोनस लड्डू मांग सकते हैं. इस तरह सभी छह तरह के लड्डू कलेक्ट होने पर यूजर्स कैशबैंक क्लेम कर सकते हैं. हालांकि, गूगल पे से एक ही मर्चेंट या एक ही अकाउंट पर मल्टीपल पेमेंट पर यूजर्स को लड्डू नहीं मिलेंगे. इसके साथ ही गूगल पे से सोना, इन्श्योरेंस या अमेजन पे गिफ्ट कार्ड खरीदने पर भी लड्डू नहीं मिलेंगे.

रिवार्ड क्लेम के लिए करना होगा ये काम
1. रिवॉर्ड क्लेम करने के लिए सबसे पहले यूजर्स लड्डू के कलेक्शन को Google Pay ऐप पर आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें होम पर स्क्रॉल करके Offers & Rewards सेक्शन पर जाना है. 
2. अब आपको Laddoos! ऑप्शन पर क्लिक करना है. यहां यूजर्स अपने अकाउंट में मौजूद लड्डू देख सकेंगे. ज्यादा से ज्यादा लड्डू कलेक्ट करने के लिए उन्हें मल्टीपल ट्रांजैक्शन करने होंगे. 
3. सभी लड्डू कलेक्ट होने पर यूजर्स Laddoos सेक्शन में Claim final reward ऑप्शन पर टैप कर Claim reward पर क्लिक करना होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago