होम / टेक / आ गया Samsung का सबसे स्लिम स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स?

आ गया Samsung का सबसे स्लिम स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स?

Samsung Galaxy F55 5G का इंतजार भारतीय काफी समय से कर रहे हैं. लेकिन अब   इंतजार खत्म होगा और 27 मई को ये फोन भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप Samsung Galaxy F55 5G के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. साल की शुरूआत से ही सैमसैंग के जिस फोन की चर्चा हो रही है, आखिरकार उसकी लॉन्च डेट सामने आ गई है. सैमसंग गैलेक्सी F55 5G का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है. ऐसे में जानकारी सामने आ गई है कि ये फोन अब 27 मई दोपहर 1 बजे फोन लॉन्च किया जाएगा. तो चलिए आपको इस फोन की कीमत और फीचर्स की जानकारी देते है. 

टीजर में नजर आया फोन का क्लासी लुक
हाल में Samsung द्वारा जारी टीजर में ये जानकारी सामने आई थी कि ये Galaxy F55 5G वीगन लेदर डिजाइन के साथ एंट्री करेगा. टीजर में फोन का लुक और डिजाइन भी बेहद आकर्षक नजर आया. ये फोन ऑरेंज कलर और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा और इसे एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी का दावा है कि ये अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन होगा.

ये मिलेंगे फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G को 8जीबी रैम, 256जीबी के साथ आएगा. इसमें FHD+ रेजोल्यूशन वाला 6.7 इंच का बड़ा Super AMOLED Plus डिस्प्ले होने की बात सामने आई है. ये फोन पंच-होल स्क्रीन और इसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा. ये फोन बैटरी बचाने और समय और अलर्ट दिखाने के लिए ऑलवेज-ऑन फीचर को भी सपोर्ट करेगा. इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट क्वालकॉम प्रोसेसर मिल सकता है, और इसके साथ एड्रीनो GPU भी होगा. पावर के लिए फोन 5000mAh की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है और ये 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी.

इसे भी पढ़ें-भारतीय नागरिकता मिलने के बाद Akshay Kumar ने पहली बार दिया वोट, लोगों को दिया ये संदेश

कैमरा भी जबरदस्त
इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम होगा. मेन लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट होने की बात सामने आई है. सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. इसके कैमरे से 4K वीडियो शूट की जा सकेगी.

ये होगी कीमत
सैमसंग ने ट्वीट कर इस फोन की कीमत को लेकर संकेत दिए हैं. सैमसंग ने अपने ट्वीट में कहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 2X999 हो सकती है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन को 20 हजार रुपये से लेकर 29,999 रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

23-July-2026

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

4 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

13 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago