✕

होम / ऑटोमोबाइल / Kia का नया प्लान, लीज पर दे रही है कार, लेकिन उससे पहले जरूर कर लें ये गुणा-भाग

Kia का नया प्लान, लीज पर दे रही है कार, लेकिन उससे पहले जरूर कर लें ये गुणा-भाग

Kia के इस प्रोग्राम के तहत कस्टमर्स अलग-अलग माइलेज ऑप्शन्स के साथ 24 से 60 महीने तक के पीरियड के लिए कार लीज पर ले सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में ज्यादातर लोग अब अपनी खुद की कार खरीदना चाहते हैं. कार खरीदना अपने आप में एक बहुत बड़ी इन्वेस्टमेंट है और इसीलिए हर व्यक्ति इतनी आसानी से कार नहीं खरीदना चाहता. लेकिन अगर आपको कंपनी से ही कार किराए पर मिल जाए और आप इस कार का इस्तेमाल कर पाएं तो? कुछ समय पहले ही देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी ने अपने सबस्क्राइब प्रोग्राम की शुरुआत की थी. इस प्रोग्राम के तहत लोग किराए पर सीधा कंपनी से कार ले सकते हैं. अब किआ भी अपना ऐसा ही एक प्रोग्राम लेकर आ कर रही है. किआ ने इस प्रोग्राम को 'किआ लीज' का नाम दिया है.

Kia ने MoU किया साइन

साउथ कोरिया की कार मैन्चुफैक्चरिंग कंपनी Kia भारतीय मार्केट में काफी तेजी से ऊपर उठी है. इसकी सबसे बड़ी वजह कंपनी की ओर से आए दिन अलग-अलग तरह से ऑफर पेश करना है. इसी कड़ी में कंपनी कस्टमर्स के लिए एक ऑनरशिप एक्सपीरियंस प्रोग्राम लेकर आई है. अपने इस प्रोग्राम के जरिए कंपनी एक नई लीजिंग सर्विस शुरू करने वाली है. इसके लिए कंपनी ने ओरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है.

ये भी पढ़ें- आ गया Samsung का सबसे स्लिम स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स?

किन शहरों में मिलेगी सुविधा?

Kia के इस प्रोग्राम के तहत कस्टमर्स अलग-अलग माइलेज ऑप्शन्स के साथ 24 से 60 महीने तक के पीरियड के लिए कार लीज पर ले सकते हैं. हर एक पीरियड की कीमत में ही इंश्योरेंस और मेंटेनेंस कॉस्ट शामिल होगा. इसके साथ ही कस्टमर्स को किसी भी तरह की डाउन पेमेंट करने की जरूरत नहीं है. कंपनी ने अपने इस प्रोग्राम के पहले फेस में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे में लीजिंग सर्विस शुरू की है. इसके अलावा लीज पीरियड के अंत में कस्टमर्स के पास मौजूदा व्हीकल को वापस करने या रिन्यू के साथ-साथ किसी भी नए व्हीकल में अपग्रेड करने का ऑप्शन अवेलेबल होगा. इससे किआ को भी फायदा होगा और उसकी सेल्स में सुधार होगा.

कौन सी कारें मिलेंगी?

Kia ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि कस्टमर्स Sonet, Seltos और Carens कारों में से किसी एक को चुन सकते हैं. आप चाहें तो इनमें से किसी एक कार को 2 से 5 साल तक के लिए किराए पर ले सकते हैं. समय पूरा होने पर कस्टमर्स अपनी इस्तेमाल की हुई कार के बदले नई कार भी खरीद सकते हैं. जहां Sonet के लिए आपको हर महीने 21,990 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं Seltos के लिए 28,900 और Carens के लिए 28,800 रुपये प्रति महीना किराया देना होगा.

कार लीज पर लेना पड़ सकता है महंगा

कार लीज पर लेना तभी ठीक है जब आपको कार लंबे वक्त के लिए नहीं रखनी है. कार लीज पर लेने से पहले यह कर लें कि कार आपको केवल दो या तीन साल के लिए ही लेनी है. अन्यथा कार रेंट पर लेना आपको मंहगा पड़ सकता है. चलिए उदाहरण से समझते हैं अगर किसी कार की ऑन-रोड कीमत तकरीबन 50 लाख रुपये है, तो आपको हर महीने EMI के तौर पर 1.19 लाख रुपये चुकाने पड़ते हैं. इस हिसाब से आप डाउनपेमेंट, इंश्योरेस और मैंटेनेंस मिलाकर तीन साल में तकरीबन 60 लाख रुपये चुका देते हैं. वहीं अगर आप लीज पर कार लेते हैं, तो आपको हर महीने 1.05 लाख रुपये चुकाने पड़ते हैं और तीन साल में आप 37 लाख रुपये चुका देते हैं, साथ ही आपको कार भी वापस करनी पड़ेगी. इसलिये कार खरीदने या लीज पर लेने से पहले गुणा-भाग जरूर कर लें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago