होम / कोर्ट कचहरी / क्या स्वाति की खामोशी के बावजूद Kejriwal की टेंशन बढ़ा सकती है दिल्ली पुलिस?

क्या स्वाति की खामोशी के बावजूद Kejriwal की टेंशन बढ़ा सकती है दिल्ली पुलिस?

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कल केजरीवाल के PA पर मारपिटाई का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव पर बदसलूकी और मारपिटाई का आरोप लगाने के बाद स्वाति मालीवाल फिलहाल खामोश हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी सोमवार को उन्होंने यह कहकर भूचाल ला दिया था कि केजरीवाल ने PA बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ मारपीट की. आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति ने पहले पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी दी फिर पुलिस स्टेशन जाकर मौखिक शिकायत भी की. लेकिन उसके बाद से पूरे मामले में हर तरफ खामोशी है. 

पुलिस को आए थे 2 कॉल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीआर कॉल के बाद पुलिस ने जो नोट लिखा है, उसमें बताया गया है कि स्वाति मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल ने उन पर यह हमला कराया. पीसीआर पर आए 2 कॉल के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास पहुंची. लेकिन तब तक स्वाति सिविल लाइंस थाने पहुंच चुकी थीं. इस दौरान उन्हें कुछ फोन कॉल आए, जिसके बाद वह यह कहकर थाने से वापस लौट गईं कि कुछ देर बाद वापस आएंगी. मगर वह वापस नहीं लौटीं.  स्वाति मालीवाल ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है. 

लिखित शिकायत का इंतजार 
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं स्वाति वहां भी पूरी तरह खामोश हैं. पुलिस उनसे लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है और उसने स्वाति की कंप्लेंट को फिलहाल 'पेंडिंग' में रखा है. पुलिस इस मामले में कानून के जानकारों से राय ले रही है कि क्या वह DD एंट्री (Daily Diary Entry) और पीसीआर कॉल के आधार पर आगे बढ़ सकती है. कई मामलों में पुलिस ने ऐसा किया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुलिस पीसीआर और डीडी एंट्री के आधार पर FIR दर्ज कर सकती है. आमतौर पर ऐसा पीड़ित के सामने नहीं आने पर किया जाता है. 

ऐसा भी कर सकती है पुलिस
इस विकल्प के अलावा, पुलिस मालीवाल से संपर्क करके उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने को भी कह सकती है. यदि ऐसा होता है, तो कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर चल रहे केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल के PA पर मारपीट का आरोप लगाया है. ऐसे में अगर FIR दर्ज होती है, तो पुलिस केजरीवाल को भी मुकदमे में आरोपी बना सकती है. बता दें कि स्वाति मालीवाल और बिभव कुमार, अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी हैं. तीनों लंबे समय से साथ काम करते आ रहे हैं. स्वाति की गिनती आम आदमी पार्टी की तेज-तर्रार लीडर के तौर पर होती है. महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

57 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago