होम / सक्सेस स्टोरी / मुज्जफरनगर के अजीत का सिलीकॉन वैली में बजता है डंका, ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

मुज्जफरनगर के अजीत का सिलीकॉन वैली में बजता है डंका, ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

जिन दो कंपनियों के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनमें से एक ने 2016 में NASDAQ पर सबसे शानदार टेक IPO निकाला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सफलता की कहानियां अक्सर हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. आज की सफलता की कहानी कई मायनों में बहुत आम भी है और खास भी. ये कहानी एक ऐसे शख्स की है जिनका जन्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानी करने वाले एक परिवार में हुआ. उन्होंने IIT से शिक्षा प्राप्त की और आज अमेरिका की जानी मानी सिलिकॉन वैली में उनकी अपनी दो यूनिकॉर्न कंपनियां हैं और इनकी कीमत बिलियन डॉलर्स में है. ये कहानी अजीत सिंह (Ajeet SIngh) की है.

Ajeet Singh की दो कंपनियां
अजीत सिंह (Ajeet Singh) की जिन दो कंपनियों के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनमें से एक ने 2016 में NASDAQ पर सबसे शानदार टेक IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) निकाला था. अजीत सिंह की दो कंपनियों में से एक का नाम Nutanix है और यह एक क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing) कंपनी है. Nutanix की कीमत आज 6 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा बताई जाती है. इसके साथ ही अजीत सिंह की दूसरी कंपनी का नाम थॉटस्पॉट (ThoughtSpot) है और यह एक टेक कंपनी है जो बिजनेस इंटेलिजेंस से संबंधित सुविधाएं प्रदान करती है और इसकी कीमत 4 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा बताई जाती है. अगर इन दोनों ही कंपनियों की कीमतों को जोड़ दें तो हम यह कह सकते हैं कि अजीत सिंह के पास आज 10 बिलियन डॉलर्स की कीमत वाली दो टेक कंपनियां मौजूद हैं. 

पिता का प्रभाव और शिक्षा
हाल ही में एक पॉडकास्ट में अजीत सिंह ने इन कंपनियों की शुरुआत करने से पहले के अपने दिनों के बारे में बातचीत की है. वह कहते हैं कि उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि वो कारोबार की दुनिया में कदम रखेंगे. पॉडकास्ट के दौरान अजीत ने कहा ‘मेरा संबंध किसानी करने वाले एक परिवार से है और मेरे दादा-दादी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में किसान थे. मेरे पिता जी कृषि विभाग में रिसर्च वैज्ञानिक थे और वह एक केमिस्ट भी थे. मेरी परवरिश उत्तर प्रदेश में ही हुई है’. इसके साथ ही अजीत ने यह भी बताया कि वह अपने पिता कि लैब में आते-जाते रहते थे और लैब का उनपर काफी प्रभाव पड़ा. आपको बता दें IIT-कानपुर (IIT Kanpur) में अजीत सिंह केमिस्ट्री के टॉपर थे. IIT से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कोलकाता से अपनी MBA की पढ़ाई भी पूरी की. 

शुरू किया अपना स्टार्टअप
अपनी MBA पूरी करने के बाद अजीत सिंह ने मैनेजमेंट कंसल्टिंग के बारे में विचार किया लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आया. इसके बाद अजीत सिंह ने हनीवेल (Honeywell) नामक कंपनी को जॉइन कर लिया लेकिन प्रोडक्ट तैयार किये जाने के बाद वह बहुत बड़ी कंपनी में नहीं रहना चाहते थे. उन्होंने खुद बताया है कि अजीत को टेक्नोलॉजी के करीब रहना ज्यादा अच्छा लगता था और वह टेक्नोलॉजी के करीब रहना चाहते थे. इसीलिए उन्होंने ओरेकल (Oracle) में काम करना शुरू किया और उसके बाद उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू कर लिया क्योंकि वह अन्य स्टार्टअप्स के लिए काम नहीं करना चाहते थे.
 

यह भी पढ़ें: ठप पड़े कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में से 35% सिर्फ Noida में, घर लेने से पहले पढ़ लें ये खबर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

12 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

14 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago