होम / सक्सेस स्टोरी / NPST को मिला Technology Company Of The Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट प्रोसेसिंग सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी NPST को Frost & Sullivan द्वारा Payments Technology में Company of the Year के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार NPST की इनोवेशन, निरंतर विकास और भारत के बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम में उसके बदलाव लाने वाले योगदान को दर्शाता है. यह पुरस्कार हर साल उस कंपनी को दिया जाता है जो बेहतरीन तकनीकी उत्कृष्टता और ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के लिए इनोवेशन दिखाती है. यह सम्मान डिजिटल पेमेंट सेक्टर में NPST की लीडरशिप को साबित करता है. 

Frost & Sullivan ने NPST के उन्नत समाधानों जैसे Evok Payments Platform-as-a-Service, Risk Intelligence Decisioning Platform और PayJoy (जो UPI आधारित कस्टमर क्रेडिट प्रोडक्ट है) की सराहना की. कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का रणनीतिक उपयोग करके अपनी स्थिति मजबूत की है. जिससे ऑपरेशनल एक्सीलेंस, कस्टमर सेंट्रिक और एफिशिएंसी में नए मानक स्थापित हुए हैं.  

Frost & Sullivan के ग्रोथ एडवाइजरी एसोसिएट डायरेक्टर, राहुल अग्रवाल ने कहा, “NPST ने ग्रोथ, इनोवेशन और रणनीति में सर्वश्रेष्ठ मानकों को अपनाकर इंडस्ट्री में नेतृत्व दिखाया है. इसकी दूरदर्शी सोच, उत्कृष्ट कार्यान्वयन और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता इंडस्ट्री के मानकों को फिर से स्थापित कर रही है और बड़े बदलाव ला रही है.”  

NPST के सीईओ और सह-संस्थापक, दीपक चंद ठाकुर ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भारत के पेमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में टॉप प्लेयर के रूप में मान्यता प्राप्त करना हमारे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है. यह पुरस्कार हमारे उस विज़न को साबित करता है जिसमें हम बैंकों, पेमेंट एग्रीगेटर्स और फिनटेक्स को डिजिटल परिवर्तन के लक्ष्य पूरे करने में मदद करते हैं. हम अपने सॉल्यूशंस को और विस्तार देने और इस इंडस्ट्री में स्थायी प्रभाव बनाने के लिए उत्साहित हैं.”
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023

मुज्जफरनगर के अजीत का सिलीकॉन वैली में बजता है डंका, ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

जिन दो कंपनियों के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनमें से एक ने 2016 में NASDAQ पर सबसे शानदार टेक IPO निकाला था.

27-November-2023


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago