होम / सक्सेस स्टोरी / भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में कारोबारों और कारिबारियों को वह महत्ता मिली है जिसकी उन्हें अकांक्षा थी. शायद यही वजह है कि भारत में एक के बाद एक कई शानदार स्टार्टअप्स सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कारोबारी भी नई-नई उपलब्धियों को अपने नाम कर रहे हैं. इस सबके साथ ही भारत के अरबपतियों की संख्या भी बढ़ रही है और अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ चुका है. 

कौन हैं Lalit Khaitan?
ये नया नाम ललित खेतान (Lalit Khaitan) का है और 80 साल की उम्र में ललित ने अपनी जगह भारत के जाने-माने अरबपतियों के बीच बना ली है. फोर्ब्स (Forbes) के अनुसार ललित खेतान, दिल्ली स्थित कंपनी रेडिको खेतान (Radico Khaitan) के चेयरमैन हैं और यह कंपनी पब्लिक लिस्टेड भी है. इस साल इस कंपनी के शेयरों में लगभग 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिसकी बदौलत ललित खेतान का नाम भी भारत के चुनिंदा अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गया है और इस लिस्ट में वह भारत के सबसे नए अरबपति हैं. 

क्या करती है Radico Khaitan?
रेडिको खेतान (Radico Khaitan) में ललित की हिस्सेदारी 40% की है और इस वक्त उनकी नेटवर्थ लगभग 1 बिलियन डॉलर्स है. रेडिको खेतान, मैजिक मोमेंट्स (Magic Moments Vodka), 8 PM व्हिस्की (8PM Whiskey), ओल्ड एडमिरल ब्रैंडी (Old Admiral Brandy) और रामपुर सिंगल माल्ट (Rampur Single Malt) जैसे अल्कोहल पेय पदार्थ बनाती है. आपने रामपुर डिस्टिलरी एवं केमिकल (Rampur Distillery & Chemical Company) का नाम तो जरूर सुना होगा और रेडिको खेतान कोई और कंपनी नहीं बल्कि यही रामपुर डिस्टिलरी एवं केमिकल कंपनी है. 

GN खेतान से ललित खेतान तक
ललित खेतान के पिता का नाम GN खेतान था और उन्होंने 1970 की शुरुआत में इस कंपनी को खरीदा था. उस वक्त यह कंपनी, यानी रामपुर डिस्टिलरी, नुक्सान में थी और 1995 में इस कंपनी की बागडोर पिता से बेटे यानी ललित खेतान के हाथ में आ गई. GN खेतान के चार बेटे थे और जब सभी में संपत्ति बांटी गई तो ये कंपनी ललित खेतान के हिस्से आ गई. ललित खेतान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 9वीं कक्षा से ही वह लिक्वर यानी शराब के कारोबार में आना चाहते थे. 
 

यह भी पढ़ें: Inox के IPO को सबस्क्राइब करने से पहले जान लें ये बातें, जानिये क्या है मार्केट का हाल?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

मुज्जफरनगर के अजीत का सिलीकॉन वैली में बजता है डंका, ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

जिन दो कंपनियों के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनमें से एक ने 2016 में NASDAQ पर सबसे शानदार टेक IPO निकाला था.

27-November-2023


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago