✕

होम / बिजनेस / क्या Apple से विदा होने वाले हैं Tim Cook, कौन संभालेगा कंपनी की कमान?

क्या Apple से विदा होने वाले हैं Tim Cook, कौन संभालेगा कंपनी की कमान?

एपल आज सफलता की जिस ऊंचाई पर खड़ी है, उसमें कंपनी के सीईओ टिम कुक का अहम योगदान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एपल (Apple) की लीडरशिप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, कंपनी के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) इस साल 64 साल के हो जाएंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि वह जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो टिम कुक की जगह कंपनी की कमान कौन संभालेगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. लेकिन मीडिया में नए एपल सीईओ के तौर पर जॉन टर्नस (John Ternus) की चर्चा जरूर शुरू हो गई है.

सीधे कुक को रिपोर्ट करते हैं टर्नस 
वैसे, एपल के मौजूदा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ विलियम्स का नाम भी अगले सीईओ की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है, लेकिन चर्चा सबसे ज्यादा जॉन टर्नस की है. टर्नस एपल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने आईफोन, आईपैड, एयरपॉड जैसे कंपनी के कई उत्पादों बनाने में अहम योगदान दिया है. टर्नस सीधे टिम कुक को रिपोर्ट करते हैं. वह साल 2001 में एपल का हिस्सा बने थे. 

अभी निभा रहे हैं ये जिम्मेदारी
जॉन टर्नस ने प्रोडक्ट डिजाइन टीम के सदस्य के रूप पर Apple में अपने करियर की शुरुआत की थी और 2013 से वह कंपनी की हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उनके नेतृत्व में ही आईपैड के विभिन्न मॉडल्स, मौजूदा आईफोन सीरीज और एयरपॉड का उत्पादन हुआ है. टर्नस एपल से जुड़ने से पहले वर्चुअल रिसर्च सिस्टम नामक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं. उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है. 

इसलिए टर्नस की दावेदारी है मजबूत
जॉन टर्नस के अलावा, जेफ विलियम्स, एपल के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष क्रेग फेडरीगी, रिटेल उपाध्यक्ष डेरड्रे ओ ब्रायन, डैन रिकियो और फिल शीलर भी टिम कुक की कुर्सी पर बैठने की दौड़ में शामिल हैं. हालांकि, टर्नस का दावा इसलिए मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से एपल के साथ जुड़े हैं और उन्हें मौजूदा सीईओ टिम कुक का करीबी माना जाता है. बता दें कि टिम कुक Apple के लिए लकी रही हैं, उनकी लीडरशिप में कंपनी का मार्केट कैप 2.83 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है. 

ऐसे सीईओ की कुर्सी तक पहुंचे थे कुक
टिम कुक ने 1998 में Apple ज्वाइन की थी. ये वो दौर था जब कंपनी मुश्किल आर्थिक हालातों का सामना कर रही थी. 2000 में कुक को Apple के सेल्स और मैनेजमेंट विभाग का वाइस प्रसिडेंट बनाया गया. 2004 में उन्होंने मैकिन्टोश डिवीजन के अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभाली और 2009 में जब स्टीव जॉब्स खराब सेहत के चलते छुट्टी पर गए, तो कुक को अंतरिम सीईओ बनाने की घोषणा की गई. अगस्त 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद टिम को Apple का सीईओ बनाया गया और इस दौरान उन्होंने कंपनियों को सफलता के नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

9 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

10 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

10 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

10 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

10 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

9 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

12 hours ago