होम / पर्सनल फाइनेंस / रिटायरमेंट से पहले भी कर सकते हैं Pension के लिए अप्‍लाई, जानें क्या कहता है EPFO का नियम?

रिटायरमेंट से पहले भी कर सकते हैं Pension के लिए अप्‍लाई, जानें क्या कहता है EPFO का नियम?

ईपीएस स्कीम (EPS Scheme) में रिटायरमेंट से पहले भी पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है. इसके लिए ईपीएफओ  (EPFO) के अलग नियम होते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आमतौर पर पेंशन (Pension) का लाभ 58 साल की उम्र से मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं ईपीएस स्कीम (EPS Scheme) में आप रिटायरमेंट से पहले भी पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. रिटायरमेंट से पहले पेंशन के लिए ईपीएफओ  (EPFO) के अलग नियम होते हैं. तो चलिए आज जानते हैं क्या है ये नियम और आप कैसे पेंशन स्कीम का लाभ ले सकते हैं?

10 साल से ज्यादा समय तक पीएफ अकाउंट में निवेश करने पर मिलती है पेंशन 
रिटायरमेंट के बाद पेंशन (Pension) का लाभ पाने के लिए कई लोग ईपीएस स्कीम (EPS Scheme) में निवेश करना पसंद करते हैं. ईपीएफओ स्कीम में निवेशक के साथ कंपनी द्वारा हर महीने एक निश्चित राशि पीएफ अकाउंट में जमा की जाती है. निवेश राशि पर सरकार द्वारा सालाना ब्याज मिलता है. इस स्कीम में आसानी से रिटायरमेंट के बाद निवेशक को एकमुश्त राशि के साथ पेंशन का लाभ मिलता है. पेंशन का लाभ केवल उन मेंबर्स को मिलता है, जो 10 साल से ज्यादा समय तक प्रोविडेंट फंड में निवेश करते हैं. आपको बता दें कि पेंशन का लाभ तब मिलता है जब निवेशक की आयु 58 वर्ष की होती है. अगर कोई निवेशक 58 वर्ष से पहले पेंशन (Early Pension) लेना चाहता है तो उसके लिए भी एक तरीका है. 

अर्ली पेंश के लिए ऐसे कर सकते हैं क्लेम
अर्ली पेंशन के लिए निवेशक की आयु 50 साल से 58 साल के बीच होनी चाहिए. अगर 50 साल से कम उम्र में पेंशन का लाभ चाहिए, तो निवेशक को Composite Claim Form भरकर जमा करना होगा. इसके अलावा उसे Form 10D का ऑप्शन भी सेलेक्ट करना होगा. आपको बता दें, निवेशक लगातार 2 महीने से बेरोजगार है, तो वह पीएफ फंड से पूरी राशि निकाल सकता है.

इसे भी पढ़ें-इस डेयरी कंपनी के साथ शुरू करें बिजनेस, कम निवेश में होगी अच्छी कमाई, जानिए कैसे?

निवेशक को इतना मिलता है पेंशन
आपको बता दें, अगर आप अर्ली पेंशन का लाभ उठाते हैं, तो आपको कम पेंशन मिलती है. ईपीएफओ के नियम के अनुसार 58 साल की उम्र में निवेशक को 4 प्रतिशत की दर से पेंशन काटकर मिलती है. अगर निवेशक 56 की उम्र में पेंशन का लाभ उठाता है तो उसे 92 प्रतिशत ही पेंशन मिलेगी. क्योंकि निवेशक ने 2 साल पहले अप्लाई किया है, इसलिए उसके पेंशन राशि से 8 प्रतिशत की कटौती होगी.

इन्हें नहीं मिलेगी पेंशन
अगर किसी निवेशक ने ईपीएफओ में 10 साल से कम योगदान किया है, तो उसे पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे में पेंशन पाने के लिए उसके पास दो ऑप्शन है. पहला ऑप्शन- अगर निवेशक नौकरी नहीं करना चाहता है तो वह पीएफ फंड से पूरी निकासी कर सकता है. दूसरा विकल्‍प ये है कि कि अगर आपको लगता है कि आप भविष्‍य में फिर से नौकरी जॉइन करेंगे, तो आप पेंशन स्‍कीम सर्टिफिकेट ले सकते हैं. ऐसे में आप जब भी नई नौकरी को जॉइन करेंगे, तो इस सर्टिफिकेट के जरिए पिछले पेंशन अकाउंट को नई नौकरी में जुड़वा सकते हैं. इससे नौकरी की 10 साल अवधि में जितनी कमी है, उसे अगली नौकरी में पूरा कर सकते हैं और रिटायरमेंट की उम्र में पेंशन पाने के हकदार बन सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

15 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago