होम / जनता की बात / आपको भी मिला है इनकम टैक्स का नोटिस, असली है या नकली ऐसे करें वेरिफाई

आपको भी मिला है इनकम टैक्स का नोटिस, असली है या नकली ऐसे करें वेरिफाई

ऑनलाइन ठग फर्जी टैक्स नोटिश भेजकर कई लागों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप पहले ही पता कर लें आपको मिला ये नोटिस असली है या नकली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देशभर में साइबर फ्रॉड ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आए दिन यह ठग नए-नए तरीके से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं. लाख कोशिशों के बावजूद भी किसी न किसी रूप में लोगों को ठग रहे हैं और अब साइबर अपराधी ने लोगों को ठगने का नया रास्ता अपना लिया है. अब आयकर विभाग के नाम से फर्जी नोटिस भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. उसके बाद वह उस व्यक्ति को फोन करके पैसे के लिए धमका रहे हैं. 

लोगों को मिल रहे हैं फर्जी नोटिस

नोटिस आना कोई नई बात नहीं, लेकिन कहीं ये नोटिस नकली इनकम टैक्स का तो नहीं? हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें लोगों से इनकम टैक्स नोटिस को लेकर ठगी की जा रही है. मतलब लोगों के घरों पर नकली नोटिस भेजा जा रहा है. तो कहीं आपको भी तो नकली नोटिस नहीं आया है? अगर ऐसा है भी तो भी घबराने की जरूरत नहीं. अब आप आसानी से नकली नोटिस के बारे में पता लगा सकते हैं.

IT विभाग की साइट से करें चेक

कई बार इनकम टैक्स नोटिस (Income tax Notice) की कम जानकारी के चलते फ्रॉड करने वाले लोग टैक्सपेयर्स (Taxpayers) का फायदा उठा लेते हैं. फ्रॉड करने वाले आम जनता को फोन और मेल करके ठगी करते हैं. लेकिन, अब आप इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग (e-filing) वेबसाइट पर इस बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- क्‍या आपने भी लगाया है विराट कोहली के निवेश वाले इस IPO में पैसा? जानिए कब होगा अलॉटमेंट

इन स्टेप्स को फॉलो करें

•    स्टेप 1:- सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं.
•    स्टेप 2:- यहां "Quick Links" पर क्लिक कर "Authenticate Notice/Order Issued by ITD" पर क्लिक करें.
•    स्टेप 3:- PAN या DIN में से किसी एक तरीके से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को चुनें. PAN डालने की स्थिति में आपको डॉक्युमेंट टाइप (नोटिस, ऑर्डर), असेसमेंट ईयर, इश्यू डेट और मोबाइल आदि भरना होगा.
•    स्टेप 4:- वहीं, DIN का विकल्प चुनने पर आपको नोटिस पर उपलब्ध DIN और OTP वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर डालना होगा.
•    स्टेप 5:- इसके बाद अगले स्टेप में OTP वेरिफाई कर Continue पर क्लिक करें.
•    स्टेप 6:- इसके बाद टूल अपने आप कंफर्म कर देगा कि आपको मिला नोटिस असली या नकली है.

इस टूल की मदद से आप वेरिफाई कर सकते हैं कि आपको मिला टैक्स नोटिस या ऑर्डर इनकम टैक्स विभाग की ओर से ही जारी किया गया है या नहीं. इसमें टैक्स विभाग से मिले नोटिस, ऑर्डर, समन या दूसरे लेटर को वेरिफाई किया जा सकता है. इसके जरिए वेरिफिकेशन से आप आश्वस्त हो सकते हैं कि आपको दी गई सूचना फर्जी या असली है. खास बात है कि इस टूल के इस्तेमाल के लिए आपको टैक्स विभाग की वेबसाइट पर रजिस्टर होने की आवश्यकता भी नहीं है. ये एक प्री-लॉगिन सर्विस है, जिसका कोई भी इस्तेमाल कर सकता है.

इस टूल के फायदे

टैक्स विभाग की ओर से मिले इस टूल से आपको 3 बड़े फायदे होते हैं. पहला तो ये कि आप आश्वस्त हो सकते हैं कि आपको मिला नोटिस असली है या नकली. साथ ही आप किसी ऑनलाइन ठगी के शिकार होने बच सकते हैं. साथ ही इस टूल का इस्तेमाल हर कोई कर सकता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago