✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / ATM Card पर फ्री में मिलता है लाखों का इंश्योरेंस, जानिए कैसे मिलेगा क्लेम?

ATM Card पर फ्री में मिलता है लाखों का इंश्योरेंस, जानिए कैसे मिलेगा क्लेम?

बैंक से जैसे ही आपको एटीएम कार्ड जारी होता है, वैसे ही कार्डहोल्डर्स को एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और असमय मौत का इंश्योरेंस भी मिल जाता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपका बैंक में अकाउंट है, तो जाहिर सी बात है कि आपके पास डेबिट कार्ड भी होगा. बैंक अकाउंट खुलने के साथ ही ग्राहकों को एटीएम कार्ड भी उपलब्ध कराते हैं. इस डेबिट कार्ड को ATM कार्ड भी कहते हैं. बढ़ते डिजिटल पेमेंट के कारण भले ही इसका इस्तेमाल कम हो गया हो, लेकिन अभी भी इसकी जरूरत बहुत है. ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आपको इस डेबिट कार्ड के साथ ही फ्री इंश्योरेंस कवर भी मिलता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इसमें आपको कितना और क्या इंश्योरेंस मिलता है और आप कैसे इसके लिए क्लेम कर सकते है?

बैंक ये दो इंश्योरेंस देते हैं फ्री
बैंक द्वारा एटीएम कार्ड जारी करते ही आपको फ्री इंश्योरेंस मिल जाता है. इनमें दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance) और जीवन बीमा (Life Insurance) दोनों की शामिल हैं. देश में ज्यादातर लोग इस बात से अनजान है उन्हें डेबिट/एटीएम कार्ड पर भी जीवन बीमा कवर मिलता है. इंश्योरेंस की राशि आपके कार्ड पर निर्भर करती है. यह इंश्योरेंस कवरेज फ्री में दिया जाता है और इसमें डेबिट कार्ड धारक से न तो कोई प्रीमियम लिया जाता है और न ही बैंकों द्वारा कोई एडिशनल डॉक्यूमेंट मांगा जाता है.

कार्ड की कैटेगरी के अनुसार मिलता है इंश्योरेंस कवर 
किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड का अगर आपने 45 से अधिक दिनों तक इस्तेमाल कर चुके हैं तो फ्री इंश्योरेंस सुविधा हासिल कर सकते हैं. आप इन दोनों की स्थिति में क्लेम कर सकते हैं. कार्ड की कैटेगरी के अनुसार आपको इंश्योरेंस की रकम मिलेगी. एसबीआई अपने गोल्ड एटीएम कार्ड होल्डर को 4 लाख (Death On Air) लाख (Non Air) कवर देता है. प्रीमियम कार्ड होल्डर को 10 लाख (Death On Air) और 5 लाख (On Air) का कवर देता है. HDFC, ICICI, Kotak Mahindra Bank समेत कई बैंकों के डेबिट कार्ड पर इंश्योरेंस कवर मिलता है.कुछ बैंक 3 करोड़ रुपये तक का फ्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी देते है. यह इंश्योरेंस कवरेज बिल्कुल फ्री दिया जाता है. 

इन नियमों का करना होगा पालन
डेबिट कार्ड पर फ्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवरेज के लिए कुछ नियम और शर्तें होती हैं. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कार्डधारक को एक निश्चित अवधि के भीतर उस डेबिट कार्ड के जरिए कुछ ट्रांजैक्शन करने होते हैं. यह अवधि अलग-अलग कार्ड के लिए अलग-अलग हो सकती है. कुछ एटीएम कार्ड पर इंश्योरेंस पॉलिसी एक्टिवेट करने के लिए कार्ड होल्डर को 30 दिन में कम से कम एक ट्रांजैक्शन करना होता है. कुछ कार्डधारकों को इंश्योरेंस कवरेज एक्टिवेट करने के लिए पिछले 90 दिनों के भीतर एक ट्रांजैक्शन करना होता है.

 
BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago