होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कांग्रेस छोड़कर एक बार फिर बीजेपी में शामिल हुए लवली, जानिए कितनी है इनके पास संपत्ति?

कांग्रेस छोड़कर एक बार फिर बीजेपी में शामिल हुए लवली, जानिए कितनी है इनके पास संपत्ति?

कांग्रेस के कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं. लोकसभा चुनाव के बीच ये कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago


इस लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वहीं, अब कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह लवली ने बीजेपी में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है. लवली कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं. हाल में ही इन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. शनिवार को उनके साथ ही कांग्रेस के कुछ और नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्याता ले ली है. आपको बता दें, लवली बीजेपी में दूसरी बार शामिल हुए हैं. इससे पहले भी वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए थे. तो चलिए आपको बताते हैं इस नेता के पास कितनी संपत्ति है?

लवली के पास 6 करोड़ की संपत्ति
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने कुछ दिनपहले ही कांगेस से इस्तीफा दिया है. उनके साथ में नसीब सिंह, नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी बीजेपी की सदस्याता ली. अरविंदर सिंह लवली के पास करोड़ों की संपत्ति है. 2019 में अरविंदर सिंह लवली द्वारा दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उन्होंने 50-50 हजार के दो अलग अलग शेयरों में कुल 1 लाख रुपये निवेश किए हैं. उनके पास 61 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर भी हैं. इसके अलावा गुरुग्राम में 1 करोड़ रुपये की कीमत का एक फ्लैट भी है और दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 50 लाख रुपये की प्रॉपर्टी भी शामिल है. 

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद लवली ने क्या कहा?
बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि  वह पीएम मोदी, नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद करते हैं. जब हम खोए-खोए घूम रहे थे, उस समय इन्होंने उन्हें मौका दिया है. हम आज हम लोग आए हैं, लेकिन बहुत लोग हैं जो चाहते हैं कि देश को सशक्त सरकार मिले. देश के विकास में पीएम के हाथ को मजबूत करना चाहते हैं. 

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

38 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago