होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / 30 सीटों पर बड़ा असर दिखा पाएगी केजरीवाल की रिहाई? इन राज्‍यों में बदल सकता है समीकरण

30 सीटों पर बड़ा असर दिखा पाएगी केजरीवाल की रिहाई? इन राज्‍यों में बदल सकता है समीकरण

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के चुनाव प्रचार पर किसी भी प्रकार की रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि लिहाजा वो प्रचार में भाग ले सकते हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरित जमानत पर भेज दिया. 2 जून को उन्‍हें सरेंडर करना है. अरविंद केजरीवाल के आने के बाद अब माना जा रहा है कि शुक्रवार से ही केजरीवाल का चुनाव अभियान शुरू हो सकता है. केजरीवाल के बाहर आने के बाद जिन राज्‍यों में उसका सबसे बड़ा असर पड़ सकता है उनमें दिल्‍ली, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं. इनमें जहां दिल्‍ली और पंजाब में आप की सरकार है वहीं हरियाणा में पार्टी का अच्‍छा जनाधार है. यानी केजरीवाल 30 सीटों पर निर्णायक साबित हो सकते हैं. 

छठे और सातवें चरण में होनी है केजरीवाल की परीक्षा 
अरविंद केजरीवाल की जमानत का असर छठे और सातवें चरण में दिखाई देगा. छठे चरण में जहां दिल्‍ली की 7 और हरियाणा की 10 सीटों पर मतदान होना है वहीं सातवें यानी आखिरी चरण का चुनाव 1 जून को होना है. उसमें पंजाब की 13 सीटों पर चुनाव होना है. यानी अरविंद केजरीवाल की जमानत का असर  छठे और सातवें चरण की 30 सीटों पर पड़ सकता है. सबसे खास बात ये भी है कि सूत्रों के मुताबिक आज शाम को जमानत मिलते ही अरविंद केजरीवाल प्रचार अभियान से जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को बड़ी राहत, एक जून तक मिली अंतरिम जमानत

पहले दिल्‍ली और हरियाणा में करेंगे प्रचार 
दिल्‍ली में और हरियाणा में 25 मई को छठे चरण में चुनाव होना है. ऐसे में केजरीवाल का सबसे बड़ा फोकस जमानत के बाद दिल्‍ली पर रहेगा. दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्‍ली में जहां आम आदमी पार्टी पूर्वी दिल्‍ली, नई दिल्‍ली, दक्षिणी दिल्‍ली और पश्चिमी दिल्‍ली सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली, बाहरी दिल्‍ली और चांदनी चौक पर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं. केजरीवाल दिल्‍ली की चारों सीटों पर बड़े रोड शो कर सकते हैं. जो 25 तारीख को होने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा कर पाएंगे या नहीं ये नतीजे ही बताएंगे. 

सुप्रीम कोर्ट ने ये कहकर दी है जमानत 
सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है, जिसका मतलब है कि उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा. कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कोई रोक नहीं लगाई है. लिहाजा वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर सकेंगे. बता दें कि शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विरोध किया था. गुरुवार को ED ने कहा था कि सामान्य नागरिक की तुलना में एक राजनेता किसी विशेषाधिकार का दावा नहीं कर सकता. अपराध करने पर उसे किसी अन्य नागरिक की तरह ही गिरफ्तार और हिरासत में लिया जा सकता है.

चौथा चरण में इन राज्‍यों में होना है चुनाव 
अभी तक देश में तीन चरणों का चुनाव हो चुका है जबक‍ि चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होना है. 13 मई को जिन राज्‍यों में चुनाव होना है उनमें इनमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्‍य प्रदेश की 8, महाराष्‍ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, यूपी की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्‍मू कश्‍मीर की एक सीट शामिल है. लेकिन इनमें किसी भी राज्‍य के चुनाव पर केजरीवाल की सियासत ज्‍यादा कारगर नहीं है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

40 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago