✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती का राष्ट्रीय समारोह, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती का राष्ट्रीय समारोह, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

भारत-भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर होगी चर्चा, युवाओं के साथ संवाद के अलावा विभिन्न भारतीय समुदायों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 hours ago

देश के पहले उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर भारत-भारती शनिवार, 31 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय समारोह आयोजित करेगा. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह के जरिए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

भारत-भारती की ओर से आयोजित यह समारोह शनिवार को दोपहर 3 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, पंजाबी बाग में होगा. इसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही विभिन्न भारतीय समुदायों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और युवाओं के साथ संवाद भी किया जाएगा.

युवाओं के साथ संवाद पर रहेगा विशेष जोर

समारोह में युवाओं के साथ होने वाला संवाद कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा. इसके माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण, नागरिक दायित्व, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकात्मता के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

भारत-भारती के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का उदाहरण है. देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका ने स्वतंत्र भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. संगठन का उद्देश्य उनके विचारों और राष्ट्रनिष्ठा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दिखेगी भारत की विविधता

कार्यक्रम में विभिन्न भारतीय समुदायों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी. आयोजन का उद्देश्य देश की भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता के बीच साझा राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना है. भारत-भारती का मानना है कि भारत की विविधता उसकी शक्ति है और इसी भावना को बढ़ावा देना जरूरी है.

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना के साथ आयोजित इस समारोह में दिल्ली के नागरिकों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, युवाओं और मीडिया प्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

10-October-2026

25 साल का सफर पूरा होने पर सरोजिनी नगर के श्री विनायक मंदिर पहुंचे PM मोदी, भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद

मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ बताते हुए देश के निरंतर विकास और सभी के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता की कृपा से सभी का कल्याण हो और देश लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे. 

08-October-2026

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

07-October-2026

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17-September-2026

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026


बड़ी खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

2 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

2 hours ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

2 hours ago

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

17 hours ago