✕

होम / ताकत खेल की / भारत-पाक मैच के टिकटों की मारामारी, एक टिकट की कीमत लाखों के पार

भारत-पाक मैच के टिकटों की मारामारी, एक टिकट की कीमत लाखों के पार

भारत बनाम पाकिस्तान मैच यूएसए के न्यूयॉर्क में होगा. इस मैच का सबसे सस्ता टिकट लाखों और महंगा टिकट करोड़ों में बिक रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगले महीने शुरू होने जा रहे T20 World Cup 2024 का माहौल बनने लगा है. ज्यादातर फैंस विश्व कप का लु्त्फ टीवी या मोबाइल पर उठाएंगे, तो वहीं एक बड़ा वर्ग अमेरिका-विंडीज पहुंचकर मैच देखने के लिए बेताब है. खासकर भारतीय फैंस को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को जर्बदस्त उत्साह है और इस मेगा मैच का टिकट इतना महंगा मिल रहा है कि जानकर एक बार को आपको बिल्कुल भी भरोसा नहीं होगा, लेकिन यह एकदम सच है. 

मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह

भारत-पाकिस्तान मैच की बात करें, तो यह मुकाबला न्यूयार्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 जून को खेला जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार इस मुकाबले को लेकर पिछले टूर्नामेंटों की तुलना जबर्दस्त उत्साह है. इसकी एक वजह यह भी है कि एक तो पहली बार अमेरिकी जमीं पर भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन हो रहा है, तो वहीं इस देश में प्रवासी भारतीय और पाकिस्तानियों की संख्या अच्छी खासी है. और दोनों ही देशों के चाहने वालों भारी रकम खर्च कर टिकट खरीदे हैं.

Kohli पर शब्दों की बाउंसर फेंकने वाले Gavaskar कितने हैं रईस, कैसे होती है कमाई?

इतनी रकम खर्च करनी होगी

भारत और पाकिस्तान का मैच 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अब ये खबर सामने आ रही है इस मैच का सबसे सस्ता टिकट 2 लाख रुपये से भी ऊपर का है. मान के चलिए यदि किसी परिवार या फ्रेंड सर्कल में 5 लोग अमेरिका में भारत-पाकिस्तान मैच देखने जाते हैं, तो उन्हें करीब 84 लाख रुपये में एक मैच देखने को मिलेगा. वहीं पाकिस्तान का कोई अकेला व्यक्ति भारत-पाक मैच को देखने यूएसए पहुंचता है तो उसे टिकट के लिए 69 लाख से भी ज्यादा रकम अदा करनी होगी.

1.86 करोड़ का है सबसे महंगा टिकट!

जानकारी के अनुसार न्यूयार्क में मैच का लाइव लुत्फ उठाने के लिए प्रशंसकों को 2500 अमेरिकी डॉलर (2 लाख रुपये) प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे. अब जबकि मेगा मुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं, तो बड़ी संख्या में प्रशंसक री-सेल मार्केट की ओर देख रहे हैं और स्टेडियम में लाइव मैच देखने के लिए बड़ी से बड़ी रकम खर्च करने के लिए तैयार हैं. और बहुत ही हैरानी की बात है कि री-सेल या ब्लैक मार्केट में भारत-पाकिस्तान मैच की एक टिकट की कीम 1.84 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

1 hour ago

छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्तियां

केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में राज्यपालों की नियुक्ति, ओम प्रकाश माथुर और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का भी तबादला

1 hour ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

15 hours ago

AI के दौर में नाम रखने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है: दर्पण मुंजाल

Atom.com के संस्थापक और सीईओ ने नाम रखने की रणनीति, प्रीमियम डोमेन और ब्रांड की खोज के भविष्य पर BW Businessworld के साथ विस्तार से चर्चा की.

2 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

4 hours ago