होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Shyam Rangeela नहीं भर पाए नामांकन, वाराणसी प्रशासन पर साजिश का लगाया आरोप

Shyam Rangeela नहीं भर पाए नामांकन, वाराणसी प्रशासन पर साजिश का लगाया आरोप

श्याम रंगीला का आरोप है कि उन्हें साजिश के तहत वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल नहीं करने दिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला (Comedian Shyam Rangeela) उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Seat) से आज भी नामांकन दाखिल नहीं कर पाए हैं. उन्होंने प्रशासन पर नॉमिनेशन दाखिल करने से रोकने का आरोप लगाया है. श्याम रंगीला ने कुछ दिन पहले ही स्पष्ट किया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. रंगीला का कहना है कि वह 10 मई से नामांकन दाखिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जिस दिन PM मोदी ने अपना नामांकन दाखिल किया उस दिन तो उन्हें डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के कार्यालय में भी नहीं जाने दिया गया. 

4 दिनों से वाराणसी में डेरा
राजस्थान के मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला पिछले चार दिनों से वाराणसी में जमे हुए हैं और चुनावी मैदान में उतरने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अब तक उनका नामांकन दाखिल नहीं हो पाया है. अब उन्होंने प्रशासन पर नामांकन से रोकने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। श्याम का कहना है कि प्रशासन की ओर से हमें नामांकन भरने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि केवल मुझे ही नहीं, बल्कि किसी को भी नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है.  

अधिकारी बोले- बात समझिए
श्याम ने का कहना है कि मैंने नामांकन हासिल करने की कोशिश में लोगों को रोते हुए देखा है, उन्हें फॉर्म ही नहीं दिया जा रहा है. अधिकारी हमसे कह रहे हैं कि आप बात को समझिए. हम समझ रहे हैं कि हम क्यों फॉर्म नहीं लेने दिया जा रहा है. हम लोकतंत्र की हत्या होते हुए देख रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्याम रंगीला नामांकन दाखिल करने के लिए आखिरी दिन यानी आज सुबह 9:15 बजे ही वाराणसी जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच गए थे. उन्होंने कई बार निर्वाचन कार्यालय जाकर नामांकन दाखिल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए.

निर्विरोध जिताने की साजिश
मिमिक्री आर्टिस्ट ने आरोप लगाया कि वाराणसी सीट पर केवल उन्हीं का नामांकन लिया जा रहा है, जिनका वे लेना चाहते हैं. चुनाव आयोग से इतनी शिकायतों के बाद भी हमारा नामांकन नहीं होना चिंता की बात है. श्याम ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को निर्विरोध निर्वाचित कराने की साजिश चल रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे पास सभी दस्तावेज़ हैं, इसके बावजूद मेरा नामांकन नहीं लिया जा रहा है. मेरा प्रशासन से यही कहना है कि आपको मेरा नामांकन रद्द करना है, कर दीजिये लेकिन उसे स्वीकार तो कीजिए. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago