होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Lok Sabha Election: 400 सीटें जीतने पर क्या करेगी Modi सरकार, सामने आया पूरा प्लान 

Lok Sabha Election: 400 सीटें जीतने पर क्या करेगी Modi सरकार, सामने आया पूरा प्लान 

भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. पार्टी लीडर इसे लेकर आश्वस्त भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव 2024 के 7 चरणों में से 4 पूरे हो चुके हैं. भाजपा (BJP) को पूरा विश्वास है कि देश की जनता उसके 400 पार के नारे को सही साबित करके दिखाएगी. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 300 सीटें मिली थीं. इस बार उसने 400 का टार्गेट रखा है. यदि भाजपा इस लक्ष्य को भेद लेती है, तो कौनसा एजेंडा मोदी सरकार की प्राथमिकता में होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है. अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मोदी 3.0 का पूरा प्लान बताया है.

PoK बनेगा भारत का हिस्सा
हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि जब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 सीटें मिलीं, तो उसने अयोध्या में राम मंदिर बनाया. अब इस बार के चुनाव में 400 सीटें मिलेंगी, तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाए जाएंगे. असम के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल किया जाएगा. बता दें कि PM मोदी और अमित शाह सहित भाजपा के तमाम नेता यह दावा कर चुके हैं कि इस बार उन्हें 400 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी. 

कांग्रेस के सवाल का जवाब
हाल ही में पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी को 400 सीटें मिलेंगी, तो PoK भी भारत का हिस्सा बन जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस भाजपा से पूछती है कि आपको 400 सीट क्यों चाहिए? तो इसका जवाब यह है कि जब हमें 300 सीटें मिलीं, तो हमने अयोध्या में राम मंदिर बनाया. अब जब हमें 400 सीटें मिलेंगी, तो कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर बाबा विश्वनाथ मंदिर भी बनाया जाएगा. गौरतलब है कि हिंदू पक्ष का दावा है कि मथुरा के कटरा केशव देव इलाके में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और उस जगह पर मंदिर था. औरंगजेब के शासन में मंदिर के एक हिस्से को तोड़कर उस पर मस्जिद बनाई गई, जिसे ईदगाह मस्जिद के नाम से जाना जाता है.

विरासत के साथ विकास
वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने में कामयाब रहती है, तो वह विरासत के साथ विकास को भी आगे ले जाएगी. उन्होंने कहा कि काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थान नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे. बीते शनिवार को भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में बिहार के बेगूसराय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भी हिमंत बिस्वा सरमा ने 400 पार होने पर मोदी सरकार का प्लान बताया था. उन्होंने कहा था कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए. देश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, पीओके को भारत में शामिल करने, ज्ञानवापी मस्जिद एवं मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह को हटाने के लिए हमें इतनी सीटें तो हर हाल में चाहिए.

लव जिहाद होगा समाप्त
उन्होंने यह भी कहा है कि यदि इस बार 400 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनती है, तो देश से लव जिहाद को समाप्त कर दिया जाएगा. असम के CM ने आगे कहा कि मोदी सरकार का आरक्षण अनुसूचित जाति (SC)- अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए है. कांग्रेस झूठ बोल रही है और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. भारत को विश्व गुरू बनाना BJP का लक्ष्य है. हमें भारत को हिंदु सभ्यता पर आधारित देश बनाना है. हमारा देश सबके लिए है, देश में हिंदू हैं इसलिए यह सेक्युलर है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago