होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / लोकसभा चुनाव: अपने मन की बात बता रही जनता, EVM में लॉक होगी इन VIP उम्मीदवारों की किस्मत

लोकसभा चुनाव: अपने मन की बात बता रही जनता, EVM में लॉक होगी इन VIP उम्मीदवारों की किस्मत

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में कई वीआईपी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण (Lok Sabha Election Phase 4) का मतदान शुरू हो गया है. 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 96 पर वोटिंग हो रही है. यहां से कुल 1717 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में कई VIP उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिनका भाग्य आज जनता EVM में लॉक कर देगी. मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर रोचक मुकाबला होने की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने आखिरी वक्त पर अपना नाम वापस लेकर भाजपा का दामन थाम लिया. लिहाजा, अब यहां से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है.    

इनकी प्रतिष्ठा लगी दांव पर  
चौथे चरण में समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव की किस्मत का भी फैसला होना है. अखिलेश कन्नौज से चुनाव लड़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश की इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुब्रत पाठक सांसद हैं. 2019 के चुनाव में पाठक ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को शिकस्त दी थी. अखिलेश की तरह ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, जी किशन रेड्डी, अजय मिश्रा टेनी, महुआ मोइत्रा, यूसुफ पठान, अधीर रंजन चौधरी, कीर्ति आजाद, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, शत्रुघ्न सिन्हा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी की बहन और कांग्रेस उम्मीदवार वाईएस शर्मिला जैसे VIP उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी इसी चरण में होना है.   

कांग्रेस-TMC आमने-सामने
पश्चिम बंगाल का बहरामपुर सीट पर विपक्ष के INDIA Bloc में सहयोगी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) आमने-सामने हैं. TMC ने जहां पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस की टिकट पर अधीर रंजन चौधरी मैदान में हैं. कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस लीडर महुआ मोइत्रा मैदान में हैं. उनका मुकाबला BJP प्रत्याशी अमृता रॉय से होगा. बिहार की बेगूसराय सीट से दिग्गज बीजेपी लीडर और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश की हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीट कडप्पा से आंध्र के पूर्व सीएम YSR की बेटी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला का सामना उनके चचेरे भाई वाईएस अविनाश रेड्डी कर रहे हैं. 

TMC के शत्रुघ्न और आजाद
अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा TMC की टिकट पर पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से मैदान में हैं. वहीं, इस चरण में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की किस्मत भी EVM में कैद होगी. वह हैदराबाद से मैदान में हैं और उनके सामने बीजेपी ने माधवी लता को उम्मीदवार बनाया है. पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद भी टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. चौथे चरण में 1717 प्रत्याशियों की किस्‍मत दांव पर है, जिनके लिए 17.48 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछली बार इन 96 लोकसभा सीटों में से भाजपा नीत NDA के खाते में 40 से अधिक सीटें आई थीं. बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में क्रमशः 66.14%, 66.71% और 65.68% मतदान हुआ था.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

38 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago