होम / टेक / WhatsApp लाया नया फीचर, यूजर्स अब लैपटॉप और टैब पर लॉक कर पाएंगे चैट

WhatsApp लाया नया फीचर, यूजर्स अब लैपटॉप और टैब पर लॉक कर पाएंगे चैट

व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स को लिंक्ड डिवाइस पर चैट लॉक का फीचर देने जा रहा है. इस फीचर में यूजर्स सीक्रेड कोड के जरिए अपनी चैट को सुरक्षित रख पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन दिनों व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर रोल आउट कर रहा है. कुछ समय पहले वॉट्सऐप ने यूजर्स को अपने चैट को लॉक करने का फीचर दिया था. वहीं, अब व्हाट्सऐप जल्द ही यूजर्स को लिंक्ड डिवाइस चैट के लिए भी लॉक चैट फीचर देने जा रहा है. कंपनी फिलहाल बीटा यूजर्स के साथ इस फीचर को टेस्ट कर रहा है. कंपनी इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकता है. तो चलिए जानते हैं ये फीचर कैसे आपकी चैट को सुरक्षित रखेगा?

लिंक्ड डिवाइस पर मिलेगा चैट लॉक फीचर
अगर आप एक से ज्यादा डिवाइस में व्हाट्सऐप (WhatsApp) अकाउंट चलते हैं तो आपके काम की खबर है. कंपनी यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप पर जल्द ही लिंक्ड डिवाइस के लिए चैट लॉक फीचर को जोड़ने वाला है. जानकारी के अनुसार यह फीचर अभी एंड्रॉइड बीटा टेस्टर के लिए आया है. ये फीचर ऐप वर्जन नंबर 2.24.11.9 पर उपलब्ध है. 

क्या है इस फीचर का फायदा?
चैट लॉक फीचर यूजर्स को एडिशनल प्राइवेसी और सिक्योरिटी लेयर ऑफर करता है. इसकी मदद से यूजर्स लिंक्ड डिवाइसेस पर अपनी चैट प्रोटेक्ट कर पाएंगे. इसके बाद आप अपनी सीक्रेट चैट, जो किसी के भी साथ शेयर नहीं करना चाहते, उसे सिक्योर कर पाएंगे. साथ ही आपको बार बार डिवाइस से व्हाट्सऐप लॉग आउट करने का झंझट भी खत्म होगा. आप चाहें, तो चैट लॉक करके व्हाट्सऐप बिना लॉग आउट किए अपने डिवाइस को छोड़ सकते हैं, क्योंकि चैट लॉक होने के बाद कोई भी दूसरा व्यक्ति आपकी चैट नहीं देख पाएगा. इसमें एक ये अधिक चैट भी लॉक की जा सकती है. लिंक्ड डिवाइस के लिए लॉक्ड चैट फीचर फिलहाल बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने गूगल प्ले स्टोर से वॉट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन को इंस्टॉल किया है. आने वाले कुछ दिन में इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

ऐसे काम करेगा लिंक्ड डिवाइस चैट लॉक फीचर
1. व्हाट्सऐप यूजर्स लिंक्ड डिवाइस पर अपनी चैट सिक्योर कर पाएंगे.
2.  लिंक्ड डिवाइस पर चैट एक्सेस करने के लिए यूजर को सीक्रेट कोट डालना होगा. इस सीक्रेट कोड को अपने फोन से बनाना होगा.
3. जैसे ही कोड सेटअप होगा, प्रोटेक्टेड चैट रेगुलर चैट के साथ नहीं दिखेंगी. इन चैट को लॉक चैट स्क्रीन पर एक्सेस किया जा सकता है.
4. इन चैट को देखने के लिए आपको सीक्रेट कोड डालना होगा.

इसे भी पढ़ें-New EV Policy के लिए विस्तृत दिशानिर्देश होंगे जारी, अब कोई भी फर्म लगा सकेगी कारखाना

रेगुलर चैट से अलग हो जाएगी सेंसिटिव चैट
जानकारी के अनुसार यह फीचर यूजर्स की सेंसिटिव चैट को रेगुलर चैट से अलग रखता है, जो एक्सीडेंटली चैट रिवील होने से बचाने में सहायक है. एक बार जैसे ही आप चैट में इस फीचर को एक्टिवेट करते हैं तो यह सभी लिंक्ड डिवाइस पर इनेबल हो जाता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

4 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

1 hour ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

2 hours ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

3 hours ago

गौतम अडानी का पावर सेक्टर में ₹2 लाख करोड़ का दांव, 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

पारंपरिक बिजली उत्पादन के अलावा अडानी समूह अब स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

4 hours ago