होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / अखिलेश-डिंपल से क्या है रिश्ता, जो प्रचार के लिए लंदन से चली आईं अदिति? 

अखिलेश-डिंपल से क्या है रिश्ता, जो प्रचार के लिए लंदन से चली आईं अदिति? 

समाजवादी पार्टी के लिए अदिति स्टार प्रचारक बन गई हैं. वह जहां भी जाती हैं हर नजर उन्हीं पर आकर टिक जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज और उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं. मैनपुरी लोकसभा सीट पर वोटिंग हो चुकी है. यानी डिंपल की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है. जबकि कन्नौज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है. पहले डिंपल और फिर अखिलेश के चुनाव प्रचार में समर्थकों की फौज के बीच एक चेहरा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. कैमरों ने भी अखिलेश और डिंपल से ज्यादा इसी चेहरे को कैद किया है. 

महिलाओं ने लगा लिया गले
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए प्रचार कर रहे इस चर्चित चेहरे का नाम है अदिति. वह खासतौर पर लंदन से उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए आई हैं. मैनपुरी के बाद जब अदिति अखिलेश के लिए वोट मांगने कन्नौज पहुंची, तो उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों को पलभर में अपना बना लिया. कन्नौज की महिलाओं ने अदिति को गले से लगाकर अपना आशीर्वाद भी दिया. बता दें कि अखिलेश ने काफी सोच-विचार के बाद कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है. 13 मई को उनकी भी किस्मत EVM में कैद हो जाएगी. 

यादव कुनबे से क्या है रिश्ता?
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर अदिति का यादव कुनबे से ऐसा क्या रिश्ता है कि वो प्रचार के लिए लंदन से भारत चली आईं? दरअसल, अदिति का पूरा नाम है अदिति यादव (Aditi Yadav) और वो अखिलेश-डिंपल यादव की बेटी और सपा के पूर्व मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की पोती हैं. 21 वर्षीय अदिति अखिलेश-डिंपल की बड़ी बेटी हैं. उनके छोटे भाई-बहन भी हैं. अदिति ने लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज से पढ़ाई की. 2020 में उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 98% मार्क्स हासिल किए थे. स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वह लंदन चली गईं.

आता है मतदाताओं को लुभाने का हुनर
अदिति यादव यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें डमिंटन और घुड़सवारी यानी हॉर्स राइडिंग का शौक है. अदिति रजनीतिक खानदान से ताल्लुख रखती हैं, इसलिए उन्हें मतदाताओं से रू-बरू होने का हुनर अच्छे से आता है. एक चुनावी रैली में उन्होंने लोगों से कहा कि आपने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सांसद चुना. मेरे पिता को सांसद चुना. मेरी मम्मी को सांसद चुना. मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें आगे भी सांसद चुनते रहेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने सपा सरकार में हुए विकास कार्य भी लोगों को याद दिलाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

36 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago