होम / चुनाव / बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

2026 के विधानसभा चुनावों की मतगणना ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाया है. पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी तक के शुरुआती रुझानों में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. सबसे बड़ा झटका पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारी बहुमत हासिल कर ली  है, जबकि तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं. वहीं केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने स्पष्ट बढ़त बना ली है.

पश्चिम बंगाल में BJP को प्रचंड बढ़त

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. एक सीट पर पुनर्मतदान के चलते 293 सीटों पर गिनती जारी है. रुझानों के मुताबिक BJP 204 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है और स्पष्ट बहुमत की स्थिति में है. अगर यह रुझान नतीजों में बदलता है तो यह राज्य में पहली बार BJP सरकार बनने का ऐतिहासिक पल होगा.

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है और पार्टी 100 सीटों के भीतर सिमटती नजर आ रही है. राज्य में इस बार मतदान प्रतिशत 92% से अधिक रहा, जो राजनीतिक उत्साह को दर्शाता है.

असम में BJP की मजबूत वापसी की ओर

असम की 126 सीटों पर हुए चुनाव में लगभग 85% मतदान दर्ज किया गया. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में BJP और एनडीए गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी करते नजर आ रहे हैं. ताजा रुझानों के अनुसार NDA को लगभग 102 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 23 सीटों के आसपास सिमट सकता है. यह BJP के लिए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का संकेत माना जा रहा है.

तमिलनाडु में TVK की बड़ी राजनीतिक एंट्री

तमिलनाडु की 234 सीटों पर हुए चुनाव इस बार सबसे बड़े राजनीतिक उलटफेर के रूप में सामने आए हैं. 2024 में बनी सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 107 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है.

TVK के इस उभार ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है. वहीं, सत्तारूढ़ DMK तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है, जबकि AIADMK के नेतृत्व वाला गठबंधन दूसरे स्थान पर बना हुआ है. राज्य में इस बार 84% से अधिक मतदान हुआ.

केरल में UDF को स्पष्ट बहुमत

केरल की 140 सीटों पर हुए एक चरणीय मतदान में लगभग 78% वोटिंग दर्ज की गई. यहां मुख्य मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच रहा.

रुझानों में UDF लगभग 102 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहा है. LDF को करीब 35 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि BJP-नेतृत्व वाला NDA 2 सीटों पर आगे है.

पुडुचेरी में BJP गठबंधन को बढ़त

पुडुचेरी की 30 सीटों पर जारी मतगणना में BJP गठबंधन बहुमत के करीब पहुंचता दिख रहा है. रुझानों के अनुसार गठबंधन 17 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य उम्मीदवार 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

2026 के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों ने देश की राजनीति में बड़े बदलावों की तस्वीर पेश की है. जहां BJP कई राज्यों में मजबूत स्थिति में दिख रही है, वहीं तमिलनाडु में नई पार्टी TVK का उभार और केरल में UDF की वापसी राजनीतिक समीकरणों को नए सिरे से परिभाषित कर सकती है. अंतिम नतीजों पर अब सभी की नजरें टिकी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025

दिल्ली में खिला 'कमल', 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में हुई भाजपा की वापसी

दिल्‍ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है. आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए.

08-February-2025


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago