होम / चुनाव / रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने इस बार दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. पार्टी ने महिला विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई है और उन्हें दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. वह 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता के अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. रेखा गुप्ता ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी को करीब 30 हजार वोटों से हराया था.

कौन हैं रेखा गुप्ता?

हरियाणा के जींद की मूल निवासी गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं. 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने मेरठ से कानून की पढ़ाई की है. उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता रहा है. उत्तरी दिल्ली की मेयर रह चुकी गुप्ता के पास प्रशासनिक अनुभव है. वह बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रभावशाली नेता रही हैं, वह वर्तमान में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं.

रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा. वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी रहीं. 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष बनीं. साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, उन्होंने क्षेत्र में पुस्तकालय, पार्क और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के विकास पर काम किया.

29 हजार वोटों से मिली थी जीत

रेखा गुप्ता ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में 29 हजार 595 वोट से जीत हासिल की थी. रेखा गुप्ता को 68 हजार 200 मिले थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण कुमार जैन तीसरे स्थान पर रहे थे. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को ही इस सीट से जीत मिली थी. इससे पहले भी 2015 में बंदना कुमारी ने ही इसी सीट पर जीत दर्ज की थी. रेखा गुप्ता एबीवीपी से जुड़ी रही हैं, उन्होंने डीयू छात्र संघ चुनाव में महासचिव पद पर जीत हासिल की थी.

2015 और 2020 में लगा था झटका

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराया था. बंदना कुमारी को तब 57,707 वोट मिले, जबकि रेखा गुप्ता को 54,267 वोट मिले. कांग्रेस पार्टी के जेएस नायोल को 2,491 वोट हासिल किए थे. इससे पहले, 2015 में भी रेखा गुप्ता को इस सीट पर हार मिली थी. उन्हें आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी ने 62,656 वोट हासिल कर हराया था. उस समय कांग्रेस के सुलेख अग्रवाल को 3,200 वोट मिले थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

दिल्ली में खिला 'कमल', 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में हुई भाजपा की वापसी

दिल्‍ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है. आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए.

08-February-2025


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago