होम / चुनाव / दिल्ली में खिला 'कमल', 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में हुई भाजपा की वापसी

दिल्ली में खिला 'कमल', 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में हुई भाजपा की वापसी

दिल्‍ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है. आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव में हरा दिया है और पूरे 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में कमल खिलाया है. वहीं, आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित कई कद्दावर नेता तक चुनाव हार गए हैं. पीएम मोदी ने इसे विकास और सुशासन की जीत करार दिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल ने भी सामने आकर जनता को संबोधित करते हुए अपनी हार स्वीकार कर ली है.

बहुमत का आंकड़ा पार गई भाजपा

चुनाव के रुझानों में भाजपा ने शुरू से ही अपनी बढ़त बनाए रखी और अंत तक यह बढ़त कायम रखी. अब तक के परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 70 सीटों में से 48 पर बढ़त बनाई है और कई सीटों पर पार्टी पहले ही जीत चुकी है. इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों पर आगे रहने या जीतने का अवसर मिला है, जिससे इस चुनाव में भाजपा की जीत पूरी तरह से स्पष्ट हो गई. दिल्ली के रुझानों पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है. शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

3182 वोटों के अंतर से केजरीवाल की हार

इस जीत का सबसे बड़ा झटका आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं को लगा है. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए हैं. केजरीवाल 3182 वोटों के अंतर से प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए. इसके अलावा, मनीष सिसोदिया भी अपनी जंगपुरा सीट से हार गए.

कालका जी से मुख्यमंत्री आतिशी जीतीं

दिल्ली में भाजपा के प्रत्याशियों ने आप के कई महारथियों धूल चटा दी है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, अवध ओझा सहित कद्दावर नेता हार गए. हालांकि कालकाजी सीट पर लगातार पिछड़ने के बाद भी आतिशी चुनाव जीत गई. मालूम हो कि दिल्ली का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया था. जिसके बाद भाजपा ने लगातार अपनी बढ़त बनाई रखी.

भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

दिल्ली के रुझानों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और पार्टी मुख्यालय पर विजय उत्सव का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में वोट किया है. उन्होंने दिल्ली के विकास में भाजपा की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और यह गारंटी दी कि दिल्ली के हर क्षेत्र में विकास को सुनिश्चित किया जाएगा. इस ऐतिहासिक जीत को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, जो 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी है. पार्टी का कहना है कि इस जीत से साफ होता है कि दिल्ली के लोग अब भाजपा के साथ हैं और आने वाले समय में दिल्ली में अधिक समृद्धि और विकास देखा जाएगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

54 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago