होम / चुनाव / थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

रितु राणा 1 month ago

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार चंद्रशेखरन जोसेफ विजय यानी थलापति विजय ने 2026 के तमिलनाडु चुनावों में जोरदार एंट्री के साथ राजनीतिक परिदृश्य को हिला दिया है. एमजीआर और जयललिता जैसे दिग्गजों की विरासत वाले इस राज्य में अब विजय अपनी नई पहचान गढ़ते नजर आ रहे हैं. फिल्मी पर्दे से राजनीति के मैदान तक का उनका सफर न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि इतिहास रचने की ओर बढ़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है. तो आइए फिल्मी सफर से लेकर राजनीति की दुनिया में कदम रखने तक, इनके जीवन के बारे में आज विस्तार से जानते हैं.

कौन हैं थलापति विजय?

चेन्नई से ताल्लुक रखने वाले थलापति विजय तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ के जरिए राजनीति में कदम रखा और आते ही बड़े-बड़े नेताओं को चुनौती दे दी. उनके करियर की शुरुआत फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से हुई थी, जो भले ही सफल नहीं रही, लेकिन बाद में ‘गिल्ली’, ‘थुप्पाक्की’ और ‘मर्सल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया.

18 साल की उम्र में फ्लॉप से शुरुआत

विजय ने 1992 में महज 18 साल की उम्र में बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर फिल्म निर्माता थे और उन्होंने बेटे का साथ नहीं छोड़ा. 90 के दशक के अंत में ‘काधालुक्कू मरियाधाई’ जैसी फिल्मों से विजय को पहचान मिलने लगी और उनका फैन बेस धीरे-धीरे मजबूत होता गया.

‘गिल्ली’ से सुपरस्टारडम तक का सफर

2004 में आई ‘गिल्ली’ विजय के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. यह फिल्म 500 मिलियन रुपये से ज्यादा कमाने वाली पहली तमिल फिल्म बनी और इसने एमजीआर की फिल्म ‘अदिमई पेन’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके बाद ‘थुप्पाक्की’, ‘मर्सल’, ‘मास्टर’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों ने उन्हें लगातार सफलता दिलाई. करीब 68 फिल्मों में काम कर चुके विजय ने हर वर्ग के दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई, और उनके फैंस उन्हें ‘थलापति’ यानी ‘कमांडर’ कहने लगे.

फिल्मों में दिखा राजनीतिक संदेश

विजय की कई फिल्मों में सामाजिक और राजनीतिक संदेश साफ तौर पर नजर आता है. 2013 में आई ‘थलाइवा’ की टैगलाइन ‘Time to Lead’ थी, जो उनके भविष्य के संकेत देती दिखी. इसके बाद ‘सरकार’, ‘कत्थी’ और ‘मास्टर’ जैसी फिल्मों में भी मजबूत राजनीतिक संदेश देखने को मिला. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का मतलब ही ‘जनता का नेता’ था.

फिल्मों को छोड़ा, राजनीति को चुना

विजय की ऑन-स्क्रीन छवि लंबे समय से एक ‘मास हीरो’ की रही है, जो आम लोगों के मुद्दों को उठाता है. यही छवि धीरे-धीरे उनकी असल जिंदगी में भी नजर आने लगी. साल 2024 में उन्होंने औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया और अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ लॉन्च की. विधानसभा चुनावों पर फोकस करने के लिए उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने का बड़ा फैसला भी किया.

चुनावी मैदान में बड़ी जीत की ओर

तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है. शुरुआती रुझानों में उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई, जिससे वे सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे. यह प्रदर्शन पारंपरिक राजनीतिक दलों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

क्या बनेंगे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री?

राजनीतिक सफलता के साथ विजय की संपत्ति भी चर्चा में है. अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं, तो देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हो सकते हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 650 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है.

कितनी है कुल संपत्ति?

चुनावी हलफनामे के अनुसार विजय के पास लगभग 648.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें करीब 418.20 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 222.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. उनकी पत्नी और आश्रितों की संपत्ति भी इसमें जोड़ी गई है. उनकी पत्नी के पास 15.57 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि अन्य आश्रितों के पास भी कुछ संपत्ति दर्ज है.

विजय और उनके परिवार के बैंक खातों में 328 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हैं. उन्होंने बॉन्ड और शेयर में करीब 19.37 लाख रुपये का निवेश किया है. ज्वेलरी की बात करें तो विजय के पास 1.20 करोड़ रुपये का सोना और 15 लाख रुपये की चांदी है. उनकी पत्नी के पास 3132 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 134.91 कैरेट का हीरा है, जिसकी कुल कीमत करोड़ों में है.

जमीन और प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश

अचल संपत्ति के मामले में भी विजय काफी मजबूत स्थिति में हैं. उनके पास 20 लाख रुपये की कृषि भूमि, 20 करोड़ रुपये की गैर-कृषि भूमि और करीब 83 करोड़ रुपये की कमर्शियल प्रॉपर्टी है. इसके अलावा उनकी रिहायशी संपत्तियों की कीमत 117 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें उनकी पत्नी के नाम भी प्रॉपर्टी शामिल है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025

दिल्ली में खिला 'कमल', 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में हुई भाजपा की वापसी

दिल्‍ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है. आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए.

08-February-2025


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

25 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago