होम / चुनाव / रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जबरदस्त जीत के बाद आखिरकार दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है. रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथग्रहण समारोह में शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ दिल्ली के 6 विधायकों ने भी गुरुवार रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के अधिकांश मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. 

दिल्ली में बीजेपी की चौथी सीएम बनीं रेखा गुप्ता

वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री हैं. शपथ ग्रहण के बाद वह वर्तमान में बीजेपी शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गई हैं. हरियाणा के जुलाना में जन्मी गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम हैं. बाद में उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की, फिर उन्होंने एक वकील के रूप में भी काम किया.

आरएसएस से पिछले 32 साल से जुड़ीं रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलतराम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी. वह 1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव बनी थीं, इसके बाद 1996-97 में वह डूसू अध्यक्ष चुनी गईं.

6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

प्रवेश वर्मा- 2 बार के विधायक हैं, 2 बार सांसद रह चुके हैं राजनीति विरासत में मिली है, दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. 2013 में महरौली विधानसभा सीट से विधायक बने 2014 और 2019 में 2 बार पश्चिमी दिल्ली के सांसद बने. 2024 में टिकट नही मिला लेकिन विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विधायक बने केजरीवाल को चुनाव में हरा कर चर्चा में हैं. 

आशीष सूद- एक बार के विधायक हैं, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष रहे दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव रहे दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पार्षद और नेता सदन रह चुके हैं. गोवा में बीजेपी के प्रभारी हैं. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सह-प्रभारी हैं. 

मनजिंदर सिंह सिरसा- बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सिरसा 3 बार विधायक दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं. 1 दिसंबर 2021 को अकाली दल से बीजेपी में आए और 2025 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बने. अगस्त 2023 से बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं. पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं. सिख समाज के हर कार्यक्रम में पीएम मोदी के आस पास दिखते हैं.

रविंद्र सिंह- दलित नेता पहली बार बवाना सीट से विधायक बने है. दिल्ली के 16 फीसदी दलितों पर नजर 2020 में भी लड़े थे लेकिन हार गए थे. 50 साल के हैं. आप के जय भगवान को 31 हजार से ज्यादा वोटों से हराया बीजेपी एससी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं.

कपिल मिश्रा- ब्राह्मण और पूर्वांचली करावल नगर से 2 बार के विधायक हैं. बीजेपी की नजर 30% पूर्वांचली और 13% ब्राह्मणों पर है. दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं राजनीति विरासत में मिली है. पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पूर्व मेयर अन्नपूर्णा मिश्रा के बेटे हैं. 

पंकज कुमार सिंह- पूर्वांचली राजपूत पहली बार विकासपुरी से विधायक बने हैं, एमसीडी के 2 बार पार्षद रह चुके हैं दिल्ली बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के महासचिव हैं 4 बार पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025

दिल्ली में खिला 'कमल', 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में हुई भाजपा की वापसी

दिल्‍ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है. आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए.

08-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

58 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago