होम / बिजनेस / नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज ने हासिल किया ये स्‍वर्णिम मुकाम, मिलने जा रहा है इतना डिविडेंड 

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज ने हासिल किया ये स्‍वर्णिम मुकाम, मिलने जा रहा है इतना डिविडेंड 

एनएसई(NSE) के मुनाफे में बढ़ोतरी तब हुई है जब उसकी ऑपरेशनल कॉस्‍ट में 90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 2023-24 में ये 5000 करोड़ से ज्‍यादा रही जबकि उससे पहले 2022 में ये 2812 करोड़ थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज (NSE) की आय में वो अध्‍याय जुड़ गया है जिसे हर एक्‍सचेंज पाना चाहता है. NSE का वर्ष 2023-24 में शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1 अरब डॉलर को पार कर गया है. अगर भारतीय रुपयों में समझें तो एनएसई का शुद्ध मुनाफा 8300 करोड़ रुपये रहा है. सबसे विशेष बात ये है कि मुनाफे में ये इजाफा तब हुआ है जब एनएसई के सालाना खर्च में 90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और ये 5350 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे हैं.

क्‍या कह रहे हैं एक्‍सचेंज की आय के आंकड़े? 
एनएसई के आंकड़े बता रहे हैं कि उसकी कुल ऑपरेशनल आय मार्च 2024 तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़कर 4625 करोड़ रुपये रही है. वहीं एनएसई के स्‍टैंड अलोन मुनाफे पर नजर डालें तो वो 1856 करोड़ रुपये रहा है. वहीं स्‍टैंडअलोन ऑपरेशनल इनकम मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 4123 करोड़ रुपये रही. वहीं मार्च 2023 की तिमाही पर नजर डालें तो ये 3295 करोड़ रुपये थी. 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़कर एक बार फिर बीजेपी में शामिल हुए लवली, जानिए कितनी है इनके पास संपत्ति?

इतना देने जा रही है डिविडेंड 
एनएसई की ओर से अपनी इस परफॉर्मेंस पर अपने निवेशकों को 90 रुपये प्रति शेयर (प्री बोनस) का डिविडेंड देने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा शेयरधारकों को मौजूदा एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है.  31 मार्च 2024 तक एनएसई की नेटवर्थ 23974 करोड़ रुपये थी, मार्च 2024 तिमाही में कुल खर्च 1926 करोड़ रुपये थी. 

सरकार को एनएसई ने कमाकर दिए इतने करोड़ रुपये 
एनएसई ने वित्‍त वर्ष 2024 के दौरान अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सरकार को भी खूब कमाई करके दी है. एनएसई ने सरकार को कुल 43514 करोड़ रुपये कमाकर दिए हैं, जिसमें 34381 करोड़ रुपये का सिक्‍योरिटी ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स, 3275 करोड़ का आयकर, 2833 करोड़ रुपये की स्‍टांप ड्यूटी, 1868 करोड़ का जीएसटी, 1157 करोड़ का सेबी की फीस शामिल है. 34381 करोड़ रुपये में 60 प्रतिशत कैश मार्केट से था बाकी 40 प्रतिशत इक्विटी डेरिवेटिव से था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

1 day ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

1 day ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

1 day ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

1 day ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

1 day ago


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

1 day ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

1 day ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

1 day ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

1 day ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

1 day ago