✕

होम / बिजनेस / आखिर क्‍यों इस देश में इतना घूमने जा रहे हैं भारतीय? जानते हैं क्‍या है पूरा माजरा 

आखिर क्‍यों इस देश में इतना घूमने जा रहे हैं भारतीय? जानते हैं क्‍या है पूरा माजरा 

इस देश में जहां भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है वहीं सुंदर नजारे और सस्‍ता ट्रांसपोर्ट भी लोगों को खूब भा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के टूरिस्‍ट को वापस बुलाने के लिए मालदीव लगातार कोशिश कर रहा है लेकिन इस बीच एक देश की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्‍या में 200 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है. ये देश है वियतनाम. इस देश में पिछले साल से लेकर अब तक बड़ी संख्‍या में भारतीय सफर कर रहे हैं. इस देश में लोग इसलिए जा रहे हैं क्‍योंकि यहां की खुबसूरती से लेकर यहां की स्‍स्‍ती सुविधाएं भारत के लोगों को खूब भा रही हैं. 

आखिर क्‍या कह रहे हैं आंकड़े? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मास्‍टरकार्ड के इकोनॉमिक्‍स इंस्‍टीटयूट की रिपोर्ट बताती है कि वियतनाम जाने वाले लोगों की संख्‍या में 2019 से 248 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. ऐसा नहीं है लोग वियतनाम ही नहीं जा रहे हैं बल्कि अमेरिका और जापान भी खूब जा रहे हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि जापान जाने वालों की संख्‍या में 53 प्रतिशत और अमेरिका जाने वालों की संख्‍या में 59 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इस इंस्‍टीटयूट के विशेषज्ञ कहते हैं कि भारतीय इस समय सबसे ज्‍यादा इंटरनेशनल ट्रैवल कर रहे हैं. दुनिया के सभी बड़े डेस्टिनेशन के लिए भारत बेहतर सोर्स हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: OPEN AI के सीईओ क्‍यों अपने इस इंडियन इंप्‍लॉय के हुए फैन, जानते हैं क्‍या है पूरा मामला?

अब समझिए क्‍यों जा रहे हैं वियतनाम? 
दरअसल भारतीयों के वियतनाम जाने की संख्‍या में जो 250 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है उसके पीछे कई कारण हैं. सबसे विशेष कारण ये है कि वियतनाम के लिए भारत से सीधी फ्लाइट जाती है. जो एयरलाइन वहां के लिए सीधी फ्लाइट की सेवा मुहैया कराती हैं उनमें वियतजेट, एयर इंडिया, शामिल हैं. इस रूट पर जाने वाले लोगों की संख्‍या को देखते हुए कंपनियों ने इस पर एयरबस ए 350 जैसे आधुनिक एयरक्राफ्ट लगा दिए हैं. वियतनाम के हनोई और हो चिन्‍ह मिन्‍ह सिटी के रूट पर किराया भी काफी कम है. 

 टूरिस्‍ट प्‍लेस भी हैं काफी सस्‍ते 
जानकार कह रहे हैं कि वहां सस्‍ते से लेकर महंगे तक सभी तरह के विकल्‍प मिल जाते हैं. प्रकृति का आनंद भी वहां भरपूर लिया जा सकता है. सुंदर नजारे भारतीय पर्यटकों को खूब भा रहे हैं. अगर एक जगह से दूसरी जगह जाना हो तो उसके लिए टैक्‍सी भी काफी सस्‍ती मिल जाती है. भारतीयों के लिए अच्‍छी बात ये है कि वहां वीजा ऑन अराइवल भी मिल जाता है. इसलिए लोग वहां खूब जा रहे हैं और इन्‍जॉय कर रहे हैं.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

17 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

20 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

21 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

21 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

2 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

12 minutes ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

40 minutes ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

57 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

1 hour ago