✕

होम / बिजनेस / फुल कॉन्फिडेंस में वित्तमंत्री, कहा- फिर पीएम बनेंगे मोदी, जल्द शुरू होगा पूर्ण बजट का काम

फुल कॉन्फिडेंस में वित्तमंत्री, कहा- फिर पीएम बनेंगे मोदी, जल्द शुरू होगा पूर्ण बजट का काम

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सीआईआई समिट को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी भारी बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आ रहे हैं. उसके बाद पूर्ण बजट पर काम शुरू होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा को भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी बहुमत के साथ वापस आएंगे और सरकार गठन के तुरंत बाद 2024-25 के पूर्ण बजट पर चर्चा शुरू होगी. वित्त मंत्री ने CII के दो दिवसीय सालाना सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए ये बात कहीं. इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर भी कई अहम बातें कहीं.

वैश्विक GDP में बढ़ेगा भारत का योगदान

केंद्रीय वित्त मंत्री ने व्यापार संगठन CII के सालाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और अगले कुछ साल यही स्थिति बनी रहेगी. अपनी बात को पुख्ता करते हुए उन्होंने कहा कि IMF के अनुमान के अनुसार, अगले पांच साल में वैश्विक जीडीपी में भारत का योगदान 18 प्रतिशत होगा. उन्होंने कहा कि इस ऊंची विकास दर के पीछे बुनियादी वजह सरकारी नीतियों में स्थिरता और भ्रष्टाचार मुक्त निर्णय हैं जो बिना किसी शोर-शराबे के पर्दे के पीछे लिये जा रहे हैं.

Explainer: सोने का निखार तो समझ आता है, लेकिन चांदी क्यों दिखा रही है भाव?

मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर भारत

सीतारमण ने उम्मीद जताई कि भारत के पास अब भी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने का अवसर है क्योंकि दुनिया कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद 'चीन प्लस वन' रणनीति पर ध्यान दे रही है. 'कैपजेमिनी रिसर्च इंस्टीट्यूट' की मई में जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यूरोप और अमेरिका में सीनियर एग्जीक्यूटिव्स की निवेश स्थलों की लिस्ट में भारत टॉप पर है. ये लोग चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं और अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का कुछ हिस्सा उभरते बाजारों में शिफ्ट करना चाहते हैं. सर्वे में शामिल करीब 760 एग्जीक्यूटिव्स में से 65 प्रतिशत ने कहा कि वे भारत में उल्लेखनीय रूप से निवेश बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.

PLI स्कीम आ रहा है बदलाव

वर्तमान में टेलिकॉम सेक्टर की PLI स्कीम ने भारत को बेहतर तरीके से आत्मनिर्भर बनने में मदद की है क्योंकि टेलिकॉम सेक्टर में 60 प्रतिशत इंपोर्ट सब्स्टीट्यूशन का लक्ष्य हासिल हो चुका है. वित्त मंत्री ने कहा, 'यह अपने आप में हमारे भारतीय उद्योग को काफी बड़ा स्कोप प्रदान करता है. PLI स्कीम मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्रों में भी बदलाव ला रही है, उन्होंने कहा कि 2014 तक भारत में बिकने वाले मोबाइल में से 78 प्रतिशत इंपोर्ट होते थे लेकिन आज भारत में बिकने वाले 99 प्रतिशत मोबाइल भारत में निर्मित हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

49 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

2 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

2 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

35 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

49 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago