✕

होम / बिजनेस / Apple, Meta और Google करने जा रहे हैं वो काम, जो इतिहास में हो जाएगा दर्ज

Apple, Meta और Google करने जा रहे हैं वो काम, जो इतिहास में हो जाएगा दर्ज

पिछले कुछ सालों में इस देश में शेयर बॉयबैक में कमी देखने को मिली है. 2022 के मुकाबले 2023 में इसमें काफी कमी देखने को मिली है. लेकिन इस बार इसके ज्‍यादा बढ़ने की उम्‍मीद है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बॉयबैक तो कई कंपनियां करती हैं लेकिन जब बाजार की कई कंपनियां एक साथ शेयर बॉयबैक करें तो ये कोई सामान्‍य घटना तो नहीं हो सकती है. कुछ ऐसा ही होने जा रहा है अमेरिका में, वहां की 3 बड़ी कंपनियां एक साथ शेयर बॉयबैक करने जा रही हैं. इन तीन कंपनियों में मेटा(Meta), Apple और गूगल जैसी कंपनियां शामिल हैं. ये तीनों कंपनियां 110 अरब डॉलर का शेयर बॉयबैक करने जा रही हैं. अमेरिका में इससे पहले इतना बड़ा शेयर बॉयबैक कभी नहीं हुआ है. 

कौन सी कंपनी कितने का ला रही है शेयर बॉयबैक? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये तीनों कंपनियां अपना शेयर बॉयबैक ला रही हैं उनमें एप्‍पल (Apple) 110 अरब डॉलर का, मेटा(Meta) 50 अरब डॉलर का और गूगल 70 अरब डॉलर का शेयर बॉयबैक ला रही है. ये तीनों कंपनियां वो हैं जो मार्केट कैप के अनुसार दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में शामिल हैं. एप्‍पल दुनिया की दूसरी, गूगल चौथी और मेटा सांतवी मूल्‍यवान कंपनी है.  एक्‍सपर्ट एजेंसिंयों का मानना है कि इस साल अमेरिका में 500 कंपनियां शेयर बॉयबैक ला सकती हैं जिसकी कीमत 925 अरब डॉलर रह सकती है और अगले साल ये एक ट्रिलियन के पार जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: आखिर कौन है कांग्रेसी उम्‍मीदवार सुचारिता मोहंती जिनके पास नहीं है चुनाव लड़ने के पैसे

पिछले सालों में शेयर बॉयबैक का कैसा रहा है रूझान? 
पिछले सालों में शेयर बॉयबैक की स्थिति पर नजर डालें तो 2023 में शेयर बॉयबैक 815 अरब डॉलर का रहा था, जबकि 2022 में ये 950 अरब डॉलर का रहा था. सबसे खास बात ये है कि 2023 में 2022 के मुकाबले शेयर बॉयबैक 14 प्रतिशत कम था. वहीं अगर एक नजर भारत में शेयर बॉयबैक की स्थिति पर नजर डालें तो 2023 में इतनी कंपनियों ने शेयर बॉयबैक किया कि उससे 6 साल का रिकॉर्ड ही टूट गया. 2023 में 48 कंपनियों ने शेयर बॉयबैक किया जिसकी कीमत 47810 करोड़ रुपये रही. ये साल 2017 के बाद सबसे ज्‍यादा रहा है. 

अब जानिए क्‍या होता है शेयर बॉयबैक 
शेयर बॉयबैक कोई भी कंपनी उस स्थिति में करती है जब उसके पास पर्याप्‍त मात्रा में लिक्विडिटी होती है. इस स्थिति को किसी भी कंपनी के लिए बेहतर स्थिति माना जाता है. ऐसे में कंपनी अपने मार्केट में मौजूद शेयरों को फिर से खरीदती है. कंपनी इसे मार्केट से ज्‍यादा प्राइस पर खरीदती है. शेयर बॉयबैक करने से निवेशक और कंपनी दोनों को फायदा होता है. निवेशक को जहां अपने स्‍टॉक्‍स के लिए ज्‍यादा पैसे मिलते हैं वहीं कंपनी की शेयर होल्‍डरों पर निर्भरता कम होती है. साथ ही कंपनी की शेयरहोल्डिंग भी बढ़ जाती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

15 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

19 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

39 minutes ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

11 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

18 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

39 minutes ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

15 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

19 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

18 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

17 hours ago