✕

होम / B टाउन / 25 दिन बाद घर लौटे 'तारक मेहता' के सोढ़ी, क्या आर्थिक तंगी ले गई थी अपनों से दूर?

25 दिन बाद घर लौटे 'तारक मेहता' के सोढ़ी, क्या आर्थिक तंगी ले गई थी अपनों से दूर?

एक्टर गुरुचरण सिंह आखिरकार वापस लौट आए हैं. उनकी वापसी से दिल्ली पुलिस को भी राहत मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सोढ़ी घर वापस लौट आए हैं. सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) पिछले 25 दिनों से गायब थे और उनका कहीं कोई पता नहीं चल रहा था. उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. गुरुचरण मुंबई जाने का बोलकर अपने घर से निकले थे, लेकिन जब वहां नहीं पहुंचे तो उनके पिता ने पुलिस से उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई. दिल्ली पुलिस हर एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. अब तारक मेहता के सोढ़ी ने खुद वापस लौटकर पुलिस की मुश्किलों को भी कम कर दिया है.  

पुलिस ने पूछे कई सवाल
गुरुचरण सिंह के वापस लौटने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की. इस दौरान, उन्होंने बताया कि वह दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर चले गए थे. वह कई दिनों तक अमृतसर और लुधियाना के साथ-साथ कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके. जब उन्हें अहसास हुआ की घर वापस लौट जाना चाहिए. तो वह घर वापस लौटकर आए. पुलिस जांच में यह सामने आया है कि गुरुचरण का धर्म की तरफ झुकाव बढ़ रहा है. उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त से पहाड़ पर जाने की इच्छा भी जाहिर की थी. 

किडनैपिंग का था अंदेशा
22 अप्रैल को तारक मेहता के सोढ़ी घर से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन उनके लापता होने की खबर 26 अप्रैल को सामने आई. जब पिता ने बेटे को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस शुरुआत में इसे किडनैपिंग मानकर चल रही थी. पुलिस ने बताया था कि गुरुचरण 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे, इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया. जांच में यह भी सामने आया था कि गुरुचरण सिंह की शादी होने वाली थी. वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे थे. हालांकि, उनके पिता हरगीत सिंह ने कहा था कि उन्हें अपने बेटे की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस को भी गुरुचरण सिंह ने ऐसा कुछ नहीं बताया है कि वो आर्थिक तंगी के चलते घर से गए थे.

2020 में छोड़ दिया था शो
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था. साल 2013 में प्रोड्यूसर असित मोदी से विवाद के चलते उन्हें शो छोड़ दिया था, लेकिन पब्लिक डिमांड पर मोदी को उन्हें वापस लेकर आना पड़ा. हालांकि, 2020 में लॉकडाउन के वक्त अपने पिता का ध्यान रखने के लिए उन्होंने दोबारा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दूरी बना ली और दिल्ली में अपने पता-पिता के साथ रहने लगे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago