✕

होम / B टाउन / दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह गोवा स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया. मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक दमदार और बहुमुखी अभिनेता खो दिया है.

अभिनय से बनाई अलग पहचान

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया. उन्होंने गंभीर भूमिकाओं से लेकर हास्य किरदारों तक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

रंगमंच से शुरू हुआ अभिनय का सफर

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था. उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. उन्होंने मुंबई के सर जे. जे. इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट में पढ़ाई की और रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की. वर्ष 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद ‘अंकुश’ और ‘सलाम बॉम्बे!’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली. वर्ष 1989 में आई ‘परिंदा’ में उनके अभिनय ने उन्हें खास प्रतिष्ठा दिलाई. 1991 में उन्होंने फिल्म ‘प्रहार’ के जरिए निर्देशन में भी कदम रखा.

कई पुरस्कारों से हुए सम्मानित

नाना पाटेकर को अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई सम्मान मिले. फिल्म ‘परिंदा’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘अपहरण’ में उनके अभिनय को पुरस्कारों के लिए सराहा गया. वर्ष 2013 में भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया था.

सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे नाना

अभिनय के अलावा नाना पाटेकर सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ वर्ष 2015 में नाम फाउंडेशन की शुरुआत की थी. यह संस्था महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित किसानों और उनके परिवारों की मदद, जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका से जुड़े कार्यों पर ध्यान देती है. नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है. उनके परिवार की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

1 hour ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago