होम / बिजनेस / Stock Market: आज छुट्टी वाले दिन खुल रहा बाजार, इन शेयरों पर बनाए रखें नजर

Stock Market: आज छुट्टी वाले दिन खुल रहा बाजार, इन शेयरों पर बनाए रखें नजर

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. बाजार आज छुट्टी वाले दिन भी खुल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैसे तो शेयर बाजार (Stock Market) में शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है. लेकिन आज यानी 18 मई को बाजार खुलेगा और ट्रेडिंग भी होगी. इससे पहले, शुक्रवार को मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 253.31 अंकों की मजबूती के साथ 73,917.03 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 62.25 अंकों की उछाल के साथ 22,466.10 पर बंद हुआ. एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार पर बुल्स की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है. वीकली चार्ट में बुलिश कैंडल्टिक पैटर्न बनता दिखाई दे रहा है. बता दें कि शेयर बाजार की तेजी को Bull और गिरावट को Bear से दर्शाया जाता है.

इनके आए हैं तिमाही परिणाम
एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इंडेक्स में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में हाई फॉर्मेशन नजर आ रहा है. यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर पहुंच गया है, जो पॉजिटिव संकेत है. स्टॉक्स की बात करें, तो आज उन शेयरों पर नजर रखें, जिनके तिमाही परिणाम कल यानी शुक्रवार को जारी हुए हैं. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के लिए मार्च 2024 तिमाही अच्छी गई है. इस दौरान कंपनी के प्रॉफिट और इनकम में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 478.6 करोड़ रुपए रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में यह 359 करोड़ था. जबकि मार्च 2024 तिमाही में JSW स्टील के नेट प्रॉफिट में 64.5% की गिरावट आई है और यह 1,299 करोड़ रुपए रहा है. मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह खर्चों में बढ़ोतरी है. इनके अलावा, बंधन बैंक, बलरामपुर चीनी, GMR पावर, गोदरेज प्रॉपर्टीज, फीनिक्स मिल्स और RCF के शेयर पर भी आज नजर रखें.

इस वजह से आज खुला बाजार
अब चलिए यह भी जान लेते हैं कि आखिर छुट्टी वाले दिन बाजार खुल रहा है? दरअसल, इस दिन डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होनी है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की तरफ से यह टेस्टिंग इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में की जाएगी. इसके लिए डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट पर स्विच-ओवर किया जाएगा. किसी आपात स्थिति के दौरान परिचालन बहाल करने के लिए डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक तरह से तैयारी है कि अगर भविष्य में कोई आपात स्थिति आती है, तो डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सके.

इस साल यह तीसरा मौका
स्‍पेशल ट्रेडिंग के तहत बाजार दो चरणों में खुलेगा. पहला सत्र सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और 10 बजे समाप्त होगा. जबकि दूसरा सत्र सुबह 11:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे खत्‍म हो जाएगा. पहले सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से ट्रेडिंग होगी और दूसरे सत्र में डिजास्टर रिकवरी साइट से ट्रेडिंग की जाएगी. स्‍पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन को बाजार नियामक सेबी के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाता है. इस साल यह तीसरा मौका है जब शनिवार को बाजार खुल रहा है. पहला डिजास्‍टर रिकवरी सेशन शनिवार, 20 जनवरी को निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में इसे पूर्ण सत्र तक बढ़ा दिया गया था. क्योंकि सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया था. इसी तरह, NSE और BSE ने दो मार्च को भी स्पेशल सत्र आयोजित किए थे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

16 hours ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

16 hours ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

16 hours ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

18 hours ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

18 hours ago


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

19 hours ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

11 hours ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

15 hours ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

15 hours ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

16 hours ago