✕

होम / ताकत खेल की / ये खिलाड़ी भारत को फिर जिताएंगे T20 World कप, जान लीजिए नाम

ये खिलाड़ी भारत को फिर जिताएंगे T20 world कप, जान लीजिए नाम

BCCI ने 30 अप्रैल को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की थी. आइये ऐसे में जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो भारत के लिए एक्स फैक्टर की भूमिका निभाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के 15 सदस्यीय दल की घोषणा की है. रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर वर्ल्ड कप में करते हुए नजर आएंगे. वहीं विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे. लंबे समय के बाद ऋषभ पंत भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए नजर आएंगे. वहीं ऐसे में हम बात करने वाले हैं उन खिलाड़ियों की जो वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. इसके साथ ही भारतीय टीम अपने 14 साल के सूखे को भी खत्म करना चाहेगी.

भारत ने काफी सालों से नहीं जीता है ICC खिताब

इस टी20 वर्ल्ड कप से भारतीय फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. दरअसल, भारतीय टीम ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी आईसीसी खिताब नहीं जीता है. साथ ही वह 2007 के बाद से टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी है. अब आगामी टूर्नामेंट के जरिए इस सूखे को समाप्त करने का एक सुनहरा मौका होगा. हालांकि साल 2023 में भी भारत को आईसीसी खिताब जीतने के दो सुनहरे मौके मिले थे, लेकिन दोनों बार फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों उसे पराजित होना पड़ा था.

ये खिलाड़ी साबित हो सकते हैं एक्स फैक्टर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं पर भी भरोसा जताया है. जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार जैसे अनुभवी सितारे टीम में हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे जैसे यंग सितारे भी टी20 वर्ल्ड कप खेलते दिखेंगे. भारतीय टीम में पांच बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर, दो विकेटकीपर, दो स्पेशलिस्ट स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज शामिल हैं. आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते है जो वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

विराट कोहली

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वो इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में बल्ले के साथ धमाल मचा रहे है. विराट कोहली ने इस सीजन 10 मैचों की 10 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 509 रन बनाए हैं. इस सीजन उनका बेस्ट स्कोर 108 रन रहा है.

यशस्वी जायसवाल

22 साल के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी वर्ल्ड कप में भारत के लिए अहम किरदार निभा सकते हैं. उन्होंने आईपीएल में रनों का अंबार लगाया है. जायसवाल ने 46 आईपीएल मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से 1421 रन बनाए हैं. इसके अलावा भारत के लिए 17 टी20 में 161 के स्ट्राइक रेट से 502 रन.

जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और तेज तर्रार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. बुमराह आईपीएल 2024 में भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन 6.40 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट लिए हैं. बुमराह ने भारत के लिए 62 टी20 मुकाबलों में 6.55 की इकॉनमी से 74 विकेट लिए हैं.

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के स्टार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला भारत के लिए वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभा सकता है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी सूर्या ने रनों का अंबार लगाया था. उन्होंने 189 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे. इसके अलावा भारत के लिए उन्होंने 60 टी20 मुकाबलों में 171 के स्ट्राइक रेट से 2141 रन बनाए हैं.

ऋषभ पंत 

IPL में पंत की बैटिंग में वो पहले वाला मिडास टच नजर आ रहा है. पंत पहले की तरह ही खुलकर बैटिंग कर रहे हैं और आसानी से गेंदों को सीमा पार पहुंचा रहे हैं. पंत अपने धांसू शॉट्स से फैन्स का भी जमकर मनोरंजन कर रहे हैं. चाहे वो नो लुक सिक्स हो या एक हाथ से लगाया गया सिक्स या हेलिकॉप्टर शॉट. यही नहीं मौजूदा सीजन में पंत की विकेटकीपिंग भी लाजवाब रही है और वह विकेट के पीछे कुछ जबरदस्त कैच ले चुके हैं. 

स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह है. कुलदीप यादव लगातार पिछले एक साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं युजवेंद चहल ने भी इस बार IPL में शानदार लय में नजर आ रहे हैं और उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के चलते टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की स्क्वाड में जगह मिली.

संजू सैमसन

संजू सैमसन को आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला हैं. आईपीएल 2024 में संजू का बल्ला जमकर गरज रहा हैं और राजस्थान की टीम के लिए कप्तानी पारी खेल रहे है. जिन्होंने अपनी कप्तानी वाली राजस्थान की टीम को कई मैच जिताएं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

37 minutes ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

13 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

17 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

18 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

17 hours ago