✕

होम / ताकत खेल की / T20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल हुआ जारी, इस टीम से भिड़ेगा भारत

T20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल हुआ जारी, इस टीम से भिड़ेगा भारत

T20 World Cup 2024 के लिए टीम आईसीसी ने वार्मअप मैचों के शेड्यूल जारी कर दिए हैं, जहां टीम इंडिया को एक मैच खेलना है. भारतीय टीम का यब मैच 1 जून को खेला जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीमें वॉर्म-अप मैच खेलेंगी. ICC ने वॉर्मअप मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसमें टीम इंडिया का बांग्लादेश से सामना होगा. वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड को वॉर्म-अप मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा. वॉर्म-अप मुकाबलों का आगाज 27 मई से होगा. इसका पहला मैच कनाडा और नेपाल के बीच है. वहीं टीम इंडिया 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

बांग्लादेश के साथ वॉर्मअप मैच खेलेगा भारत

टी20 वर्ल्ड कप से पहले 16 वॉर्मअप मैच खेले जाएंगे. इसमें कुल 17 टीमें हिस्सा लेंगी. ये मुकाबले टी20 की तरह ही खेले जाएंगे. कनाडा और नेपाल के बीच 27 मई को मैच खेला जाएगा. इसी दिन ओमान और न्यू पापुया गिनी के बीच भी मुकाबला होगा. टीम इंडिया 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर होगी. यह मैच यूएसए में आयोजित होगा.

Happy Birthday: कम उम्र में ही Nushrat Bharucha ने कमाई शोहरत, आज हैं करोडों की मालकिन, जानें कुल नेटवर्थ

सिर्फ 17 टीमें ही खेलेंगी वॉर्मअप मैच

इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें भाग लेंगी. लेकिन वॉर्मअप मुकाबलों में सिर्फ 17 टीमें खेलेंगी. इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड वॉर्मअप मैच का हिस्सा नहीं होंगी, क्योंकि इस दौरान पाकिस्तान और इंग्लैंड तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे होंगे. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीम 2- 2 वर्म उप मुक़ाबले खेलती थीं. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ज्यादा टीमें होने की वजह से इस बार इसमें बदलाव किया है.

दो बैच में रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का लीग स्टेज खत्म होने के बाद भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के लिए दो बैच में रवाना होगी. पहला बैच 25 मई को रवाना होगा. वहीं 26 मई को आईपीएल फाइनल में भाग लेने वाले खिलाड़ी बाद में रवाना होंगे. भारत अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगा. वहीं टीम का दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को तीसरा मुकाबला अमेरिका और 15 जून को चौथा मुकाबला कनाडा से होगा.

1 से 29 जून के बीच होगा वर्ल्ड कप 

T20 वर्ल्ड कप 1 से 29 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में आयोजित किया जाएगा. पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा. वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा. सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है. 29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इतने मैच पहली बार खेले जाएंगे. 1 से 18 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच होंगे. हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

36 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

50 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago