✕

होम / ताकत खेल की / भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया संन्यास का एलान, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया संन्यास का एलान, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

भारत के सबसे सफल फुटबॉलर और दिग्गज कप्तान सुनील छेत्री ने देश के लिए 150 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो किसी भी भारतीय फुटबॉलर के लिए सबसे ज्यादा हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने के अपने फैसले का ऐलान कर दिया है. सुनील छेत्री 6 जून को कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. सुनील छेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी है. वीडियो में उन्होंने अपने सफर पर बात की है और कहा कि अब नए लोगों को मौका देने का समय है. 39 साल के सुनील छेत्री ने भारत के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

छेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक वीडियो शेयर करके ऐलान किया कि वह फूटबॉल को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं. उन्होंने वीडियो में अपनी भावनाएं व्यक्त किए. छेत्री ने बताया कि कुवैत के खिलाफ 6 जून को होने वाला फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा.

ये भी पढ़ें- फिल्म की रिलीज से पहले जूनियर NTR ने इस मंदिर में दान किए लाखों रुपये, जानते हैं कितनी दौलत है इनके पास?

भारत के लिए खेले हैं 150 मैच 

सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, उन्होंने देश के लिए 150 मैचों में 94 गोल किए. इंटरनेशनल गोलस्कोररों की सूची में वह इस समय चौथे स्थान पर हैं. संन्यास की घोषणा करते हुए छेत्री ने अपने सफर को याद किया और कहा कि मुझे आज भी याद है जब मैंने अपना पहला मैच खेला था. मेरा पहला मैच, मेरा पहला गोल, ये मेरे सफर का सबसे यादगार पल रहा. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं देश के लिए इतने मैच खेल पाऊंगा. उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने संन्यास लेने का तय किया तो उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता और पत्नी को इस बारे में बताया.

सुनील छेत्री की नेटवर्थ

भारत और दक्षिण एशिया में फुटबॉल खेल का महत्व काफी कम है, इसलिए यहां फुटबॉलर की ज्यादा कमाई नहीं है. सुनील छेत्री अपने पूरे करियर में ज्यादा पैसे नहीं पाए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील छेत्री की कुल नेटवर्थ करीब 8 करोड़ रुपये है. उनकी सालाना कमाई करीब 80 लाख रुपए बताई गई है. खेल के अलावा सुनील ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी काफी कमाते हैं. सुनील छेत्री का बेंगलुरु में आलीशान मकान है. इस घर की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. 
 


टैग्स सुनील छेत्री
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

4 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

6 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago