होम / ताकत खेल की / Insta,FB और X के बाद अब Youtube पर छाए Ronaldo, 12 घंटे में हासिल किए सिल्वर, गोल्डन और डायमंड प्ले बटन!

Insta,FB और X के बाद अब Youtube पर छाए Ronaldo, 12 घंटे में हासिल किए सिल्वर, गोल्डन और डायमंड प्ले बटन!

Cristiano Ronaldo ने यूट्यूब पर भी एंट्री कर ली है. यूट्यूब के जिन प्ले बटन्स को पाने के लिए क्रिएटर्स सालों मेहनत करते हैं वह इन्हें सिर्फ एक दिन में ही मिल चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) एक ऐसा नाम है, जो दुनियाभर में मशहूर है. दुनियाभर में रोनाल्डो के करोड़ों फैंस हैं और अगर आप भी फुटबॉल प्रेमी हैं, तब तो आप भी जरूर उनके फैंस की लिस्ट में शामिल होंगे. ऐसे में आपको ये जानकर खुशी होगी कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स के बाद अब रोनाल्डो ने यूट्यूब पर भी एंट्री कर ली है. रोनाल्डो के चाहने वालों की इच्छा थी कि वह यूट्यब पर आएं. इसके साथ यूट्यूब के जिन प्ले बटन्स को पाने के लिए क्रिएटर्स सालों मेहनत करते हैं वह इन्हें सिर्फ एक दिन में ही मिल चुके हैं. यूट्यूब पर आने के बाद से ही मानो उनके चैनल पर सब्सक्राइबर्स की बाढ़ सी आई हुई है. तो आइए जानते हैं सोशल मीडिया के बादशाह रोनाल्डो की नेटवर्थ क्या है?

एक दिन में हासिल किए सिल्वर, गोल्ड और डायमंड बटन

रोनाल्डो ने 21 अगस्त 2024 को यूट्यूब पर अपना UR.Cristiano नाम से चैनल लॉन्च किया. इसके बाद उन्होंने मात्र 22 मिनट में सिल्वर, 90 मिनट में गोल्ड और 12 घंटे में डायमंड प्ले बटन हासिल कर लिया. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तेजी से सब्सक्राइबर हासिल करने के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यूट्यूब के जिन प्ले बटन्स को पाने के लिए क्रिएटर्स सालों मेहनत करते हैं वह इन्हें सिर्फ एक दिन में ही मिल चुके हैं.

तेजी से बढ़े रोनाल्डो के सब्सक्राइबर्स
जब से UR.Cristiano नाम से रोनाल्डो ने अपना चैनल लॉन्च किया, तब से लगातार उनके फॉलोवर्स बढ़ रहे हैं. इनके चैनल पर सिर्फ 90 मिनट में ही 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार हो गया और खबर लिखे जाने तक उनके 3.25 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं.  

रोनाल्डो के पास इतनी है संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की नेटवर्थ 800 से लेकर 950 मिलियन यानी करीब 7404 करोड़ रुपये है. इसमें उनके क्लब और अनुबंध के साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट और विज्ञापन से होने वाली कमाई शामिल है. वह नाईकी, हर्बलाइफ और क्लीयर जैसे ब्रैंड के ब्रैंड एंबेसडर भी हैं. रोनाल्डो का अपना CR7 नाम से ब्रैंड है, जिसके तहत वह कपड़े, होटल्स, परफ्यूम और फिटनेस सेंटर्स आदि का बिसनेस कर रहे हैं, इससे उनकी मोटी कमाई होती है. इसके अलावा अल नेसार क्लब उन्हें हर साल करीब 1600 करोड़ रुपये देता है.

इसे भी पढ़ें-कंटेट क्रिएटर्स के लिए Youtube पर आया नया फीचर, अब अकाउंट हैकिंग से बचाएगा AI असिस्टेंट

एक्स और फेसबुक पर भी रोनाल्डो का जलवा
रोनाल्डो की दीवानगी यूट्यूब पर अब दिखी है. उससे पहले ये बाकी सोशल प्लेटफॉर्म पर छाए हुए थे. इनके एक्स पर 112.6 मिलियन (11.25 करोड़) फॉलोअर्स हैं. फेसबुक पर 170 मिलियन (17 करोड़) और इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन (63.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं.

 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में मुए थाई को बढ़ावा देने की टेरो इंडिया की पहल, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी

टेरो इंडिया ने नई दिल्ली में मुए थाई पहल की शुरुआत की. कंपनी का फोकस भारतीय कोच और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने पर है.

2 days ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago