✕

होम / ताकत खेल की / क्रिकेट के शहं-शाह को हर महीने मिलेगी कितनी सैलरी, BCCI से मिलता है कितना?

क्रिकेट के शहं-शाह को हर महीने मिलेगी कितनी सैलरी, BCCI से मिलता है कितना?

जय शाह ICC के अगले प्रेसिडेंट चुन लिए गए हैं. वह दिसंबर में पद ग्रहण करेंगे. फिलहाल वह BCCI में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह (Jay Shah) को ICC का चेयरमैन चुना गया है.  35 वर्षीय शाह सबसे कम उम्र के ICC प्रेसिडेंट हैं. वह इसी साल दिसंबर में पद ग्रहण करेंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) क्रिकेट की दुनिया की सर्वोच्च संस्था है. इस लिहाज से जय शाह क्रिकेट के शहंशाह हुए. इस नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव पद से इस्तीफा देना होगा. 

नहीं मिलती सैलरी
चलिए जानते हैं कि जय शाह को बतौर ICC प्रेसिडेंट कितनी सैलरी मिलेगी और BCCI सचिव के तौर पर उन्हें अभी कितना वेतन मिल रहा है. पहले बात करते हैं बीसीसीआई की. भारतीय क्रिकेट बोर्ड में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के पद 'मानद' पद के तहत आते हैं और इन पदों पर कार्यरत लोगों को कोई फिक्स सैलरी नहीं मिलती. इसके बजाए उन्हें बोर्ड की तरफ से काम करने के लिए खर्चा दिया जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो कामकाज के दौरान इन्हें कई तरह के भत्ते मिलते हैं. यानी जय शाह को BCCI सचिव के तौर पर कोई सैलरी नहीं मिल रही है. 

हर दिन 82 हजार
BCCI में मानद पद पर कार्यरत लोगों को भले ही कोई फिक्स सैलरी न मिले, लेकिन उन्हें काफी कुछ मिलता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पदाधिकारियों को बोर्ड के कामकाज से जुड़े विदेश दौरों के लिए हर दिन 1000 डॉलर (करीब 82 हजार रुपए) भत्ते के रूप में प्राप्त होते हैं. यात्रा के दौरान बोर्ड उनकी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखाता है. फ्लाइट से यात्रा के दौरान उन्हें हमेशा फर्स्ट क्लास में सफर की सुविधा मिलती है.

हर दिन 40 हजार 
इसी तरह, जब मानद पदाधिकारी जब देश में होने वाली बैठकों में शामिल होते हैं, तो उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 40 हजार रुपए दिए जाते हैं. साथ ही साथ बिजनेस क्लास में यात्रा करने की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं, बैठक से इतर यदि किसी काम के सिलसिले में वह एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, तो उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 30 हजार रुपए दिए जाते है. होटल आदि का खर्चा भी बोर्ड ही उठाता है. 

ICC में ऐसी व्यवस्था
ICC की बात करें, तो BCCI की तरह यहां भी चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन और डायरेक्टर्स के पदों को मानद पद माना गया है. यानी जय शाह को ICC में भी कोई फिक्स सैलरी नहीं मिलेगी. उन्हें यात्राओं, बैठक इत्यादि के लिए निर्धारित भत्ते दिए जाएंगे. ICC की तरफ से कितने भत्ते दिए जाते हैं, इस बारे में कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन इतना ज़रूर है कि भत्तों की राशि BCCI से अधिक होगी. इसका मतलब ये हुआ कि जय शाह BCCI सचिव के तौर पर जितना कमा रहे हैं, उससे ज्यादा ही कमायेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago