✕

होम / ताकत खेल की / क्रिकेट की दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स बने जय शाह, BCCI में कौन संभालेगा उनकी जिम्मेदारी?

क्रिकेट की दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स बने जय शाह, BCCI में कौन संभालेगा उनकी जिम्मेदारी?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को ICC का नया चेयरमैन चुना गया है. वह इसी साल एक दिसंबर से पद ग्रहण करेंगे. 35 वर्षीय जय शाह सबसे कम उम्र के ICC अध्यक्ष बने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) को निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) का अगला चेयरमैन चुना गया है. ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले के अगले कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश नहीं करने के ऐलान के साथ ही यह साफ हो गया था कि शाह के नाम पर मुहर लग सकती है. क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे के पास चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने के लिए पर्याप्त समर्थन मौजूद है. उनके कई देशों के क्रिकेट बोर्ड से अच्छे संबंध हैं. ICC ने एक बयान जारी कर कहा है कि जय शाह को निर्विरोध ICC का नया चेयरमैन चुना गया है. वह इसी साल 1 दिसंबर को मौजूदा ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे.

जल्द सौंप सकते हैं इस्तीफा  
जय शाह अक्टूबर 2019 से BCCI के सचिव और 2021 से एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन हैं. अब ICC अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद उन्हें BCCI में आपका पद छोड़ना होगा.  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आमसभा की बैठक सितंबर या अक्टूबर में होगी. इस बैठक में जय शाह अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप सकते हैं. BCCI में जय शाह का बतौर सचिव एक साल का कार्यकाल शेष है. इसके बाद उन्हें 3 साल के अनिवार्य कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी पदाधिकारी छह साल तक पद पर रह सकता है. इसके बाद उसे तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा. इसके बाद वह दोबारा चुनाव लड़ सकता है. ऐसे में शाह के लिए ICC चेयरमैन की कुर्सी संभालने का इससे बेहतरीन मौका नहीं हो सकता था.

सबसे कम उम्र के अध्यक्ष   
35 वर्षीय जय शाह सबसे कम उम्र के ICC अध्यक्ष बने हैं. ICC अध्यक्ष पद की कमान पहले भी भारतीयों के हाथों में आ चुकी है. जगमोहन डालमिया 1997 से 200, शरद पवार 2010 से 2012, एन. श्रीनिवासन 2014 से 2015 तक और शशांक मनोहर 2015 से 2020 तक आईसीसी के अध्यक्ष  रहे हैं. अब यह जिम्मेदारी अमित शाह के बेटे जय शाह संभालेंगे. अब सवाल यह उठता है कि जय के ICC जाने से BCCI में उनके पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी? फिलहाल यह साफ नहीं है, लेकिन कुछ नामों पर चर्चा ज़रूर शुरू हो गई है.

अब इनके नामों पर चर्चा
BCCI के सचिव को लेकर जिन नामों की चर्चा है उसमें भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली, देवजीत सैकिया, अरुण धूमल, आशीष शेलार और राजीव शुक्ला का नाम शामिल हैं.  जेटली इस समय दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष हैं. अरुण धूमल इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन हैं और उनके पास काफी अनुभव है. क्रिकेट एडमिनिस्टेटर आशीष  शेलार को भी मौका मिल सकता है.  वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट रह चुके हैं.  राजीव शुक्ला के पास भी काफी अनुभव है. उनका BCCI से पुराना रिश्ता रहा है. शुक्ला इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन भी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago