✕

होम / ताकत खेल की / क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में है इसकी कीमत

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में है इसकी कीमत

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर पहले भी मुंबई के अंदर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं. अब उन्होंने फिर से करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और उनकी मां रोहिनी अय्यर ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है. श्रेयस अय्यर और उनकी मां ने जो घर खरीदा है, अगर आप उसका एरिया जान जाएंगे तो आप हैरान हो जाएंगे और आपको अंदाजा लग जाएगा कि मुंबई में घर खरीदना कितना महंगा है. श्रेयस अय्यर ने भले ही 2.90 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है, लेकिन इसका एरिया सिर्फ 525 स्क्वायर फीट है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई में घरों की कितनी कीमत है, खासकर वर्ली जैसे इलाके में.

17.40 लाख रुपये की दी स्टैम्प ड्यूटी

जारी किए गए दस्तावेजों में पाया गया कि श्रेयस अय्यर का यह नया अपार्टमेंट वर्ली के आदर्श नगर में स्थित त्रिवेणी इंडस्ट्रियल सीएचएसएल के दूसरे फ्लोर पर है. इसका माप 525 स्क्वायर फीट है, जिसे श्रेयस और उनकी मां ने 55,238 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के रेट से खरीदा है. दस्तावेजों अनुसार 19 सितंबर को 17.40 लाख रुपये की स्टैम्प ड्यूटी दी गई और उसके बाद 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर दिए गए.

मुंबई में पहले भी खरीद चुके हैं घर

ये पहला मौका नहीं है जब श्रेयस अय्यर ने रियल एस्टेट में पैसा इन्वेस्ट किया है. उन्होंने मुंबई की सबसे ऊंची बिल्डिंगों में से एक लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स में भी एक घर खरीदा हुआ है. उन्होंने सितंबर 2020 में द वर्ल्ड टावर्स के 48वें फ्लोर पर 2,380 स्क्वायर फीट का घर खरीदा था. इस अपार्टमेंट में 3 कार पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है. वहीं जुलाई 2024 में अय्यर उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए थे, जिन्होंने मुंबई में कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी हुई है.

श्रेयस अय्यर की नेट वर्थ है लगभग 90 करोड़

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 90 करोड़ रुपये है. श्रेयस अय्यर की कमाई का मुख्य जरिया आईपीएल है और इसके अलावा बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से भी उन्हें खासी रकम मिलती है. श्रेयस अय्यर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2017 में हुई थी और इसके बाद से वो लगातार टीम इंडिया का हिस्सा हैं तो वहीं आईपीएल में वो साल 2015 से खेल रहे हैं. श्रेयस अय्यर घरेलू मैचों के जरिए भी पैसा कमाते हैं साथ ही एड से भी उनकी कमाई होती है. श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से 3 करोड़ रुपये मिलते हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

6 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago