✕

होम / ताकत खेल की / टीम इंडिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं शिखर धवन, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

टीम इंडिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं शिखर धवन, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

शिखर धवन ने 14 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस दौरान उन्होंने खूब कमाई भी की है और भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में उनका नाम शुमार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. शिखर धवन ने अब तक के अपने करियर में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 34 टेस्ट के साथ-साथ 68 इंटरनेशनल टी20 मैच और 167 वनडे खेले हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन का नाम टीम इंडिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में आता है. उन्होंने पिछले कई सालों में बीसीसीआई और आईपीएल से बंपर कमाई की है. उनकी हर महीने की कमाई लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों रुपये में है, चलिए जानते हैं शिखर की कुल नेटवर्थ क्या है...

अमीर क्रिकेटरों में है शुमार 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धवन की कुल संपत्ति लगभग 96 करोड़ रुपये है. उनकी आय का मुख्य स्रोत बीसीसीआई और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हैं. इसके अलावा, वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं. बीसीसीआई ने धवन को ग्रेड-ए कैटेगरी के खिलाड़ियों में शामिल किया था, जिसके तहत उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये की आय होती थी. शिखर धवन को भारत के लिए खेले हर एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मैच फीस मिलती रही है. आईपीएल 2022 की नीलामी में, पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था. 

करोड़ों की संपत्ति

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर रखा है. उनके पास ऑस्ट्रेलिया में एक घर है. उन्होंने ये घर 730,000 डॉलर में 2015 में ख़रीदा था. फ़िलहाल इस घर में उनकी एक्स-वाइफ़ आयशा रहती हैं. दिल्‍ली में शिखर धवन के पास एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. शिखर को महंगी घड़ियां पहनने का शौक़ है. Corum, Tag Heuer जैसे बांड्स की घड़ियां इनके पास है. धवन के पास हीरों से जड़ी एक Audemars Piguet Royal Oak Offshore घड़ी है जिसकी क़ीमत 72 लाख रुपये है.

महंगी गाड़ियों के शौकीन

शिखर धवन के पास एक से बढ़कर एक लग्ज़री कारें हैं. इनमें से एक है BMW M8 Coupe, भी है जिसकी कीमत लगभी सवा दो करोड़ रुपये है. शिखर धवन महंगी और लग्जरी कारों के बड़े शौकिन है. उनके पास कई शानदार कारों का कलेक्शन है. इसके अलावा उनके पास ऑडी A6, रेंज रोवर जैसी महंगी कारें भी हैं. इसके अलावा उनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय, सुजुकी हायाबुसा, कावासाकी निंजा ZX-14R जैसी कई महंगी बाइक्स की भी कलेक्शन है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago