✕

होम / ताकत खेल की / विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट प्लान का खुलासा कर मचाई खलबली, कहा- एक बार गया तो...

विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट प्लान का खुलासा कर मचाई खलबली, कहा- एक बार गया तो...

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने अपने क्रिकेट रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विराट कोहली IPL 2024 में कमाल की फॉर्म में हैं. फिलहाल इस सीजन वो टॉप स्कोरर हैं और 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. पूरे सीजन के दौरान वो बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं. बावजूद इसके भारतीय क्रिकेट टीम के महान ख‍िलाड़ी विराट कोहली ने क्रिकेट से रिटायरमेंट प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है. विराट कोहली के मुताबिक एक बार जब उनका काम पूरा हो जाएगा, तो वो चले जाएंगे.

संन्यास पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इस साल नवंबर में 35 साल के हो जाएंगे. विराट कोहली दुनिया के फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. ऐसे में वह कम से कम 3 या 4 साल तक और भी क्रिकेट खेल सकते हैं. 18 मई को बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में करो या मरो का मुकाबला है. इस महामुकाबले से पहले आरसीबी के एक कार्यक्रम में विराट कोहली से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया.

ये भी पढ़ें- भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया संन्यास का एलान, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

विराट कोहली कब कहेंगे क्रिकेट को अलविदा  

विराट कोहली ने इस दौरान कहा कि मैं कुछ अधूरा छोड़कर अपने करियर का अंत नहीं करना चाहता हूं. एक बार जब मेरा काम पूरा हो जाएगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे. इसलिए जब तक मैं खेल रहा हूं, तब तक मैं अपना सब कुछ देना चाहता हूं और यही एकमात्र चीज है जो मुझे आगे बढ़ने में मदद करती है.' विराट कोहली ने अपने इस बयान से संकेत दिए हैं कि जब वह संन्यास ले लेंगे तो रिटायरमेंट के बाद कुछ समय तक किसी को नजर नहीं आएंगे.

विराट कोहली के रिकॉर्ड्स 

विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. विराट कोहली ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैचों में 49.16 की औसत से 8848 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 254 रन रहा. विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 292 वनडे मैचों में 58.68 की औसत से 13848 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा. वहीं विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 117 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 51.76 की औसत से 4037 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 122 रन रहा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

2 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

1 hour ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

5 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

3 hours ago